20 साल में 65 लाख वेतन मिला: प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति
KHULASA FIRST
संवाददाता

लोकायुक्त का तीन ठिकानों पर छापा, 20 साल की नौकरी में वेतन से 271.46 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति जुटाने का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक के ठिकानों पर आज सुबह लोकायुक्त इंदौर की तीन टीमों ने एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई में प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के पास आय से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।
करीब 20 साल के सेवाकाल में आरोपी को लगभग 65 लाख रुपए वेतन मिला, जबकि प्रारंभिक जांच में उसके द्वारा करीब 2 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति अर्जित करने और खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। लोकायुक्त के मुताबिक यह उसकी वैध आय की तुलना में 271.46 प्रतिशत अधिक है।
टीमों को दो मंजिला मकान, व्यावसायिक भवन, कृषि भूमि, जेसीबी, ट्रैक्टर, कार और अन्य कृषि उपकरणों में निवेश की जानकारी मिली है। आरोपी के एक अन्य बेनामी भवन की जानकारी भी सामने आई है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।
लोकायुक्त को सूत्रों से सूचना मिली थी कि शेरसिंह ठाकुर निवासी सोड़पुर, नालछा जिला धार, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नालछा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उसने अपने करीब दो दशक के सेवाकाल में ज्ञात वैध आय से कई अधिक संपत्ति अर्जित की है। सूचना के सत्यापन के बाद आज लोकायुक्त ने उसके सोड़पुर, नालछा और मांडव स्थित ठिकानों पर एक साथ सर्च कार्रवाई शुरू की।
97 लाख रुपए के दो मंजिला मकान में निवेश- प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने ग्राम सोड़पुर, नालछा में 0.1520 हेक्टेयर का भूखंड खरीदा। इस पर करीब 2400 वर्गफीट क्षेत्रफल में दो मंजिला भवन बनवाया गया है।
भूखंड की खरीदी और भवन निर्माण पर अनुमानित 97 लाख रुपए खर्च होना बताया गया है। इसके अलावा नालछा में मांडव रोड स्थित सोड़पुर तिराहे पर करीब 1350 वर्गफीट का व्यावसायिक भवन भी खरीदा गया, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है।
तीनों ठिकानों पर सर्च कार्रवाई जारी - महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा रही है।
तीन अलग-अलग टीमों में डीएसपी आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास, निरीक्षक प्रतिभा तोमर और निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
सर्च दल में एएसआई रहीम खान, प्रधान आरक्षक विजय कुमार, रणजीत द्विवेदी, प्रमोद यादव, विवेक मिश्रा और आशीष शुक्ला तथा आरक्षक पवन पटोरिया, शैलेंद्र सिंह बघेल, रामेश्वर निंगवाल, आदित्य सिंह भदौरिया, सतीश यादव, चंद्रमोहन बिष्ट, कमलेश परिहार, आशीष नायडू, मनीष माथुर और श्रीकृष्ण अहिरवार शामिल हैं।
लोकायुक्त ने आरोपी शेरसिंह ठाकुर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल तीनों ठिकानों पर सर्च कार्रवाई जारी है। संपत्तियों के दस्तावेज, वास्तविक कीमत और अन्य निवेश की जानकारी जुटाई जा रही है।
पत्नी के नाम पर भी खरीदी लाखों की जमीन
लोकायुक्त की जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पत्नी कविता ठाकुर के नाम पर भी कृषि भूमि खरीदी है। ग्राम सोड़पुर, तहसील पीथमपुर में 0.645 हेक्टेयर जमीन पर करीब 8 लाख रुपए और ग्राम मांडव, तहसील पीथमपुर में 2.526 हेक्टेयर कृषि भूमि पर लगभग 42 लाख रुपए खर्च किए जाने की जानकारी मिली है।
जेसीबी से लेकर बुलेट तक खरीदी
संपत्ति के ब्योरे में जेसीबी, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा टीयूवी, आल्टो कार और बुलेट सहित कृषि यंत्र-संयंत्र भी शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा आरोपी से संबंधित संपत्तियों पर अन्य कृषि उपकरण, ट्रैक्टर और ट्रालियां भी मिली हैं। इनके स्वामित्व और कीमत का आकलन किया जा रहा है। एक अन्य बेनामी भवन की जानकारी मिलने पर उसका भी सत्यापन किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!