दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस: व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के दौरान बाजारों में कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। डीसीपी जोन-4 के निर्देशन में जूनी इंदौर, द्वारकापुरी, पंढरीनाथ और अन्नपूर्णा पुलिस ने बाजारों का निरीक्षण कर व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद किया। सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के साथ आगजनी, दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए दिशा-निर्देश दिए।
पंढरीनाथ थाना पुलिस ने कारोबारियों, फल विक्रेताओं, वेल्डिंग संचालकों और हार्डवेयर व्यापारियों के साथ बैठक कर कैल्शियम कार्बाइड से चलने वाली कार्बाइड गन के निर्माण, खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को लेकर सख्त हिदायत दी।
बताया ऐसे उपकरण से विस्फोट, आंखों की रोशनी जाने और जानलेवा हादसों का खतरा है। कोई बनाते, बेचते या इस्तेमाल करते पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। द्वारकापुरी पुलिस ने भी अभिभावकों से बच्चों को कार्बाइड गन नहीं देने की अपील की।
अन्नपूर्णा पुलिस ने दशहरा मैदान स्थित पटाखा बाजार में व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुकानदारों को अग्निशमन यंत्रों के साथ पानी और रेत से भरी बाल्टियां रखने, बिजली के तारों को सुरक्षित रखने और आपात स्थिति में आवागमन के रास्ते खुले रखने के निर्देश दिए। दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चालू रखने पर भी जोर दिया गया।
जूनी इंदौर पुलिस ने बाजारों में पैदल भ्रमण कर दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने और रास्ते खुले रखने को कहा साथ ही दुकानों व गोदामों में ज्वलनशील सामग्री का असुरक्षित भंडारण न करने, अग्निशमन उपकरण चालू रखने और संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए कहा। पुलिस ने अपील की है दीपावली पर नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू

जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह:पटाखा बाजार में लगे 45 लाख की वसूली के आरोप

वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल:एसडीओपी ने बताया पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड:राहुल जायसवाल की 3 बसें जब्त; गुजरात तक फैले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची:शाहरुख कुरैशी ने सामाजिक संस्था पदाधिकारी को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए

जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे का खुला सपोर्ट

खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल:सरकारी कामकाज और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!