खबर
Top News

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी: शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 4:24 pm
शेयर करें:
गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी

सेंधवा में पदस्थापना के दौरान मारी थी दबिश

खुलासा फर्स्टए इंदौर-देवास।
खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की हत्या के मामले में अब उनकी पत्नी कविता के आरोपों ने नया सवाल खड़ा कर दिया है। कविता का कहना है कि सेंधवा में पदस्थापना के दौरान उनके पति को लगातार परेशान किया जाता था।

एक नेता ने उन्हें धमकी तक दी थी कि ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे।’ सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सेंधवा के हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता संजय यादव का नाम चर्चा में है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि करीब सात साल पहले संजय यादव के घर से पुलिस ने 9 एमएम की छह पिस्टल, .32 बोर की दो पिस्टल, 7.62 एमएम की दो पिस्टल, 111 कारतूस और 17 देसी हथगोले बरामद किए थे। सेंधवा में उसके बड़े नेटवर्क की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं।

हालांकि, मौजूदा मामले में संजय यादव की भूमिका को लेकर पुलिस के पास फिलहाल कोई आधिकारिक इनपुट होने की जानकारी नहीं है। कविता के आरोपों और पुरानी घटनाओं के बीच अब यह सवाल महत्वपूर्ण हो गया है कि क्या टीआई दिलीप पुरी को पहले से किसी तरह का खतरा था और उनकी हत्या के मामले का कोई पुराना घटनाक्रम से संबंध है।

पंक्चर ठीक करते वक्त अक्कू ने छीन ली थी बंदूक- जानकारी के अनुसार बरोठा थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी अचानक पंक्चर हो गई। जब पुलिसकर्मी पहिया बदलने और पंक्चर सुधारने में लगे थे, तभी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू जिसने टीआई दिलीप पुरी पर गाड़ी चढ़ा दी थी उसने मौका देखकर एक एएसआई की पिस्टल छीन ली।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई से पहले पुलिस ने अक्कू को सरेंडर करने के लिए ललकारा तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। आखिरकार जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो कि अक्कू के दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी। उसे रात 10:30 बजे पहले देवास के जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से उसे इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पांच जिलों की पुलिस की घेराबंदी- पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में खाक छान रही थीं। मध्य प्रदेश-गुजरात सीमा पर शराब तस्करी का नेटवर्क चलाने वाला गजेंद्र आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) इलाके में छिपा हुआ था।

देवास पुलिस की विशेष टीम ने सुबह दबिश देकर धार के रास्ते उसे हिरासत में लिया और खातेगांव की ओर रवाना हुई थी। पूछताछ में सामने आया आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी का सिंडिकेट चला रहा था और उसके पिता खुद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

इधर, हरदा के टिमरनी से गुजरात तक फैले करोड़ों रुपए के अवैध शराब सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क रोज करीब 15 लाख रुपए की शराब बेचता था। इसमें से 2 से 4 लाख रुपए कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल के घर पहुंचते थे।

राहुल के मुनीम से दो महीने में 1.5 से 2 करोड़ रुपए के लेन-देन का हिसाब मिला है। मंगलवार को राहुल, आलीराजपुर के केरम सिंह और इंदौर के वकील विजय राव को कोर्ट में पेश किया गया। विजय आरोपियों के कानूनी मामले देखने के साथ मप्र व गुजरात के नेटवर्क के बीच मध्यस्थता करता था।

अवैध शराब के खिलाफ चलेगा अभियान
अवैध शराब के खिलाफ अब प्रदेशभर में अभियान चलेगा। मंगलवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी कैलाश मकवाना समेत पुलिस अफसरों को इसका प्लान देने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री
Top News

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

3 minutes ago
उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज
Top News

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

20 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

21 minutes ago
कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार
Top News

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

26 minutes ago
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
Top News

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

27 minutes ago
फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर
Top News

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

30 minutes ago
दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा
Top News

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

34 minutes ago
अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

about 1 hour ago
20 साल में 65 लाख वेतन मिला
Top News

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

about 1 hour ago
5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
Top News

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

about 1 hour ago
लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप
Top News

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये,  हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
Top News

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

about 1 hour ago
कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू
Top News

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

about 1 hour ago
IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
Top News

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

about 1 hour ago
चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा
Top News

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

about 1 hour ago
एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री
Top News

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह
Top News

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

about 2 hours ago
दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस
Top News

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

about 2 hours ago
भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय
Top News

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!