मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक: वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद ने विकास, पर्यावरण संतुलन और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के कई महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।
वन संवर्धन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी 9 प्रमुख योजनाओं के लिए 17,240 करोड़ 55 लाख तथा पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली तथा उज्जैन की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं के निरंतर संचालन के लिए 4,103 करोड़ 73 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने मंत्रि-परिषद के निर्णयों की जानकारी दी। बताया शहरों में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना विस्तार के लिए मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के अंतर्गत 700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 610 करोड़ 51 लाख रुपये तथा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए लोकायुक्त संगठन के लिए 573 करोड़ 85 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
जनजातीय गौरव के संरक्षण के तहत जबलपुर स्थित राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय के सुचारू संचालन के लिए पद सृजन और वार्षिक व्यय को भी मंजूरी दी गई है।
उज्जैन में शिप्रा नदी को निरंतर प्रवाहमान बनाए रखने के लिए संचालित सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के लिए 136 करोड़ 3 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। परियोजना अन्तर्गत शिप्रा नदी पर सेवरखेड़ी बैराज का निर्माण कर वर्षाकाल में जल उद्धवहन कर सिलारखेड़ी बांध में जल संचित करना है।
सिलारखेड़ी तालाब में संचित जल को वर्ष भर आवश्यकता अनुसार पुनः शिप्रा नदी में प्रवाहित किया जायेगा जिससे शिप्रा नदी निरंतर प्रवाहमान रहे ।
लोकायुक्त संगठन के लिए 574 करोड़ की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने लोकायुक्त संगठन के 16वें वित्त आयोग की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक सुचारू संचालन के लिए 573 करोड़ 85 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। लोकायुक्त संगठन के कार्यालय स्थापना, वेतन और कार्यालय व्यय के लिए 553 करोड़ 85 लाख रूपये और विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण के लिए 20 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए है।
संबंधित समाचार

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!