खबर
Top News

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: राहुल जायसवाल की 3 बसें जब्त; गुजरात तक फैले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 3:10 pm
शेयर करें:
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड

खुलासा फर्स्ट, देवास।
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस अब शराब तस्करी नेटवर्क की आर्थिक और कारोबारी कड़ियों तक पहुंचने में जुट गई है।

राहुल जायसवाल की तीन बसें जब्त
इसी सिलसिले में पुलिस ने शराब तस्करी नेटवर्क के सरगना राहुल जायसवाल की तीन बसें बुधवार को अलग-अलग स्थानों से जब्त की हैं। बसों में सफर कर रहे यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

पुलिस अब बसों के दस्तावेजों के साथ नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है।

बिजवाड़, कांटाफोड़ और डबल चौकी से जब्त की बसें
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने एक बस बिजवाड़, दूसरी कांटाफोड़ और तीसरी डबल चौकी से जब्त की है।

इनमें से दो बसों को कांटाफोड़ थाने और एक को डबल चौकी में खड़ा कराया गया है। पुलिस बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

हालांकि, इस कार्रवाई की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की
इससे पहले पुलिस ने फरार आयशर वाहन चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू और उसके सहयोगी धीरज को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा से भागने और पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर हमला करने की कोशिश की थी।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल आरोपियों को देवास जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।

गजेंद्र पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह घटना के बाद से फरार था और बुधवार को बरोठा थाना क्षेत्र में पकड़ा गया।

वहीं, धीरज पर बैंक नोट प्रेस (BNP) थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास करने का आरोप है।

गुजरात में शराब खरीदने वालों और फाइनेंसर की तलाश
पुलिस इस मामले में नेटवर्क के कथित सरगना राहुल जायसवाल, मध्यस्थता कराने के आरोप में इंदौर के वकील विजय राव और वाहन उपलब्ध कराने वाले केरम सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

कोर्ट ने तीनों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस उनसे शराब की खरीद, सप्लाई और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के लिए पुलिस की कुछ टीमें गुजरात भेजी जा सकती हैं।

जांच में सामने आया है कि गुजरात भेजने से पहले शराब को बॉर्डर के पास एक स्थान पर जमा किया जाता था। इसके बाद अलग-अलग छोटे स्लॉट में आगे भेजा जाता था। पुलिस अब गुजरात में शराब खरीदने वालों के साथ कथित पार्टनर और फाइनेंसर मोहिन जायसवाल की तलाश कर रही है।

टिमरनी के तीन शराब ठेकों के दस्तावेजों की होगी जांच
पुलिस की टीमें हरदा जिले के टिमरनी भी भेजी जाएंगी। यहां संचालित तीन शराब ठेकों के स्टॉक रजिस्टर, बिल-वाउचर, पार्टनर्स के बीच हुए वित्तीय लेनदेन और बैंक खातों की जांच की जाएगी।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की खरीद और सप्लाई में किन लोगों की भूमिका थी और कारोबार में किसका कितना पैसा लगा था।

22 सदस्यीय SIT के हाथ में जांच
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में हत्या, शासकीय कार्य में बाधा और आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मामले की जांच के लिए एएसपी सौम्या जैन के नेतृत्व में 22 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है।

SIT शराब की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन, फाइनेंसिंग और पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

पुलिस का फोकस अब इस बात पर भी है कि तस्करी के कारोबार को आर्थिक मदद कौन दे रहा था और शराब की सप्लाई किन माध्यमों से की जा रही थी।

खातेगांव थाने में बनेगा शहीद दिलीप पुरी स्मारक
कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी की स्मृति में खातेगांव थाना परिसर में शहीद स्मारक बनाया जाएगा।

एसपी आदित्य मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। पुलिस विभाग की ओर से यह स्मारक शहीद टीआई के योगदान और बलिदान की याद में बनाया जाएगा।

संबंधित समाचार

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी
Top News

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

2 minutes ago
अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

7 minutes ago
20 साल में 65 लाख वेतन मिला
Top News

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

17 minutes ago
5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
Top News

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

24 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

25 minutes ago
लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप
Top News

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

32 minutes ago
वीडियो देखिये,  हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
Top News

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

32 minutes ago
कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू
Top News

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

36 minutes ago
IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
Top News

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

39 minutes ago
चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा
Top News

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

about 1 hour ago
एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री
Top News

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह
Top News

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

about 1 hour ago
दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस
Top News

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

about 1 hour ago
भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय
Top News

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू

about 1 hour ago
जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह
Top News

जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह:पटाखा बाजार में लगे 45 लाख की वसूली के आरोप

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल:एसडीओपी ने बताया पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

about 1 hour ago
दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची
Top News

दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची:शाहरुख कुरैशी ने सामाजिक संस्था पदाधिकारी को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए

about 1 hour ago
जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे
Top News

जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे का खुला सपोर्ट

about 1 hour ago
खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया
Top News

खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

about 2 hours ago
AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल
Top News

AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल:सरकारी कामकाज और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!