खबर
Top News

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री: कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 3:35 pm
शेयर करें:
एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ही विभाग की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की।

आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की
उन्होंने बैठक में सवाल उठाया कि जब नगरीय निकायों में विकास कार्यों की घोषणाएं करने के बाद उन्हें पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट ही उपलब्ध नहीं होगा, तो जनता से किए गए वादे कैसे पूरे होंगे?

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में विजयवर्गीय की इस टिप्पणी के बाद कुछ देर के लिए खामोशी छा गई।

जनता के सामने घोषणाएं करते हैं, लेकिन बजट नहीं मिलता
बात दें कि, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को कैबिनेट बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग की जरूरतों और उपलब्ध बजट का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में दौरे के दौरान जनता उनसे विकास कार्यों की उम्मीद करती है। स्थानीय समस्याओं को देखते हुए कई बार उन्हें लोगों के सामने काम कराने की घोषणा भी करनी पड़ती है।

लेकिन जब इन घोषणाओं को धरातल पर उतारने की बारी आती है, तब जरूरी धनराशि उपलब्ध नहीं हो पाती। मंत्री ने सवाल उठाया कि यदि घोषित विकास कार्यों के लिए ही पैसा नहीं मिलेगा तो उन्हें पूरा कैसे कराया जाएगा?

उनकी इस बात को विभागीय बजट की कमी और सरकार के भीतर वित्तीय समन्वय से जोड़कर देखा जा रहा है।

23,300 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
दरअसल, दीपावली से पहले प्रदेश सरकार ने करीब 23,300 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं को मंजूरी दी थी। इन परियोजनाओं को अगले पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इनमें नगरीय विकास से संबंधित योजनाओं के लिए भी लगभग 700 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद नगरीय निकायों में विकास कार्यों की जरूरत और उपलब्ध बजट के बीच अंतर को लेकर विजयवर्गीय ने अपनी चिंता सामने रखी।

उनका सवाल इस बात पर केंद्रित था कि पर्याप्त वित्तीय संसाधनों के बिना स्थानीय स्तर पर की गई विकास संबंधी घोषणाओं को कैसे पूरा किया जाएगा।

पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं मंत्री
मंत्री पिछले कुछ समय से अपने बयानों और सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इंदौर में दूषित पेयजल मामले पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर भी विवाद हुआ था।

इसके अलावा 30 अक्टूबर को इंदौर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान उनका एक बयान चर्चा में आया था।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी प्रहलाद पांडेय नगरीय निकायों में खरीदारी घोटाले को लेकर पोस्टर लेकर पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस उन्हें कार्यक्रम स्थल से हिरासत में ले गई थी।

महत्वपूर्ण बैठकों में गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं रहने का मुद्दा भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है।

वे वर्ष 2024, 2025 और 2026 के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए और कुछ मौकों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

अक्टूबर में भाजपा की कोर कमेटी की बैठकों में उनकी अनुपस्थिति को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं।

अब कैबिनेट बैठक में अपने ही विभाग के बजट को लेकर सवाल उठाने के बाद मंत्री एक बार फिर चर्चा में हैं।

संबंधित समाचार

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी
Top News

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

2 minutes ago
अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

7 minutes ago
20 साल में 65 लाख वेतन मिला
Top News

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

17 minutes ago
5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
Top News

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

24 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

25 minutes ago
लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप
Top News

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

32 minutes ago
वीडियो देखिये,  हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
Top News

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

32 minutes ago
कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू
Top News

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

36 minutes ago
IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
Top News

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

39 minutes ago
चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा
Top News

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह
Top News

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

about 1 hour ago
दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस
Top News

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

about 1 hour ago
भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय
Top News

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू

about 1 hour ago
जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह
Top News

जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह:पटाखा बाजार में लगे 45 लाख की वसूली के आरोप

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल:एसडीओपी ने बताया पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

about 1 hour ago
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड
Top News

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड:राहुल जायसवाल की 3 बसें जब्त; गुजरात तक फैले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची
Top News

दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची:शाहरुख कुरैशी ने सामाजिक संस्था पदाधिकारी को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए

about 1 hour ago
जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे
Top News

जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे का खुला सपोर्ट

about 1 hour ago
खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया
Top News

खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

about 2 hours ago
AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल
Top News

AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल:सरकारी कामकाज और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!