चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा: नगर निगम और पुलिस सोते रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता

न्यू पलासिया के मनपसंद उद्यान के पास की वारदात
मौके पर शराब की बोतलें और कटे पेड़ मिले
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पॉश कॉलोनियों में भी चोरों की सेंधमारी शुरू हो गई है। उनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें न पुलिस का खौफ है और न नगर निगम की निगरानी की चिंता। न्यू पलासिया जैसे वीआईपी इलाके में देर रात चोर चंदन के पेड़ों को काटकर लकड़ियां ले गए और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
चोरों ने गार्डन को भी निशाना बनाने की कोशिश की। घटनास्थल पर कटे हुए पेड़-पौधे और शराब की बोतलें मिली हैं। इससे साफ है कि चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया और आसानी से निकल गए।
रहवासियों के मुताबिक न्यू पलासिया स्थित नगर निगम जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत मनपसंद उद्यान के पास लगे वर्षों पुराने चंदन के पेड़ों को देर रात चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश पेड़ों को काटकर उनकी कीमती लकड़ियां ले गए।
इस दौरान आसपास लगे दूसरे पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाया। चोरों ने गार्डन में भी घुसने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि शहर के प्रमुख और पॉश इलाके में वारदात के बाद भी नगर निगम के जिम्मेदारों, पुलिसकर्मियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान तक इस ओर नहीं गया।
सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए
खुलासा फर्स्ट की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पेड़ों के कटे हुए हिस्से और बिखरे पड़े पौधे मिले। घटनास्थल पर शराब की बोतल भी पड़ी थी। रहवासियों का कहना है कि यहां वर्षों से चंदन के पेड़ लगाए गए थे, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए। सवाल है जब पॉश कॉलोनी में पेड़ सुरक्षित नहीं हैं तो शहर के दूसरे इलाकों में सुरक्षा की स्थिति क्या होगी?
शिकायत मिलेगी तो करेंगे कार्रवाई
मामले में तुकोगंज टीआई जितेंद्र चौहान का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह है कि क्या सार्वजनिक स्थान पर चंदन के पेड़ काटकर ले जाने जैसी घटना पर पुलिस खुद संज्ञान नहीं ले सकती? रहवासियों ने बताया कि उन्होंने नगर निगम उद्यान विभाग को सूचना दी, लेकिन वह झांकने तक नहीं गए।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू

जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह:पटाखा बाजार में लगे 45 लाख की वसूली के आरोप

वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल:एसडीओपी ने बताया पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड:राहुल जायसवाल की 3 बसें जब्त; गुजरात तक फैले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची:शाहरुख कुरैशी ने सामाजिक संस्था पदाधिकारी को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए

जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे का खुला सपोर्ट

खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल:सरकारी कामकाज और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!