खबर
Top News

जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे: गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे का खुला सपोर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 3:03 pm
शेयर करें:
जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे

नशे में धुत होकर बोले एक-दूसरे से- बोल, किसके घर में घुसना है

पहले केस दर्ज करवा चुके फरियादी के घर जाकर अब अकेली वृद्धा को धमकाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों विजय नगर थाना क्षेत्र के राम नगर, बड़ी भमोरी में तीन गुंडों द्वारा एक युवक के घर जाकर उसे धमकाने, बाइक में तोड़फोड़ करने और तलवार मारकर घर का मीटर तोड़ने का मामला सामने आया था।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। इस बीच कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ का भतीजा फरियादी को धमकाते हुए राजीनामे का दबाव बनाता रहा। पिछले दिनों गुंडे जेल से छूट गए। इसके बाद कल शाम फरियादी के घर पहुंचे और उसके नहीं मिलने पर उसकी दादी को धमकाकर चले गए।

फरियादी नयन शिंदे निवासी बड़ी भमोरी, राम नगर ने 18 अक्टूबर को विजय नगर थाने में आरोपी अर्जुन, जयश और अर्जुन के पिता विनोद पर केस दर्ज कराया था। आरोपियों ने 16 अक्टूबर की रात नयन से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करते हुए नहीं देने पर रात करीब 2 बजे उसके घर पर जाकर हंगामा किया था।

इस दौरान नयन से मारपीट करते हुए जमकर गालियां दी थीं। नयन जान बचाकर घर में घुसा और दरवाजा बंद कर लिया तो आरोपियों ने उसके घर के बाहर खड़ी बाइक (एमपी 09 एएक्स 3662) में तोड़फोड़ की। तलवार मारकर बिजली का मीटर भी तोड़ दिया था।

इस पूरे मामले को खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। नयन के अनुसार पिछले दिनों ही आरोपी जेल से छूटे हैं। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर सतीश भाऊ का भतीजा प्रमोद पवार, जो राम नगर में ही रहता है और अर्जुन के पिता विनोद का दोस्त भी है, मेरे पास आया और धमकाते हुए कहा था कि तुम डरपोक हो। उन लोगों का कुछ नहीं कर सकते। जेल से छूटने के बाद वह तुझे अच्छा सबक सिखाएंगे। तू उनका कुछ नहीं कर पाएगा। मेरी बात मान ले, तू उनसे राजीनामा कर ले। नयन के मुताबिक हालांकि मैंने प्रमोद की बात नहीं मानी।

मैं बाजार गया था और दादी घर में अकेली थीं
नयन के अनुसार मेरे माता-पिता का देहांत हो चुका है। घर में दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मेरे दो चाचा हैं। एक अंजनी नगर में तो दूसरे बड़ा गणपति क्षेत्र में रहते हैं। उनसे हमारे संबंध कम ही हैं। मैं अपनी 80 वर्षीय दादी लीलाबाई के साथ अकेला रहता हूं और प्रायवेट नौकरी करता हूं।

कल शाम घर में पुताई के लिए सामान खरीदने राजवाड़ा गया था। दादी घर में अकेली थीं, तभी आरोपी पहले क्षेत्र में पहुंचे और एक मंदिर के सामने गाली-गलौज करते हुए बातचीत करते रहे।

अर्जुन और जयश सहित उनके तीन अन्य साथी सभी नशे में थे। इस दौरान वे एक-दूसरे से तेज आवाज में कह रहे थे कि बोल, किसके घर में घुसना है। चूंकि जहां वे लोग खड़े थे, वहां कैमरे लगे होने से पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।

नयन ने बताया इसके बाद बदमाश मेरे घर पहुंचे और मेरे नहीं मिलने पर दादी को गालियां देकर धमकाकर चले गए। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने क्षेत्र में पथराव करते हुए हंगामा किया था।

अर्जुन पर चोरी, एनडीपीएस एक्ट, कातिलाना हमले सहित आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। फिर भी पुलिस उस पर रासुका या जिलाबदर जैसी कठोर कार्रवाई नहीं कर रही।

संबंधित समाचार

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी
Top News

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

2 minutes ago
अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

7 minutes ago
20 साल में 65 लाख वेतन मिला
Top News

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

17 minutes ago
5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
Top News

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

24 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

25 minutes ago
लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप
Top News

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

32 minutes ago
वीडियो देखिये,  हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
Top News

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

32 minutes ago
कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू
Top News

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

36 minutes ago
IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
Top News

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

39 minutes ago
चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा
Top News

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

about 1 hour ago
एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री
Top News

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह
Top News

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

about 1 hour ago
दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस
Top News

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

about 1 hour ago
भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय
Top News

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू

about 1 hour ago
जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह
Top News

जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह:पटाखा बाजार में लगे 45 लाख की वसूली के आरोप

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल:एसडीओपी ने बताया पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

about 1 hour ago
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड
Top News

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड:राहुल जायसवाल की 3 बसें जब्त; गुजरात तक फैले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची
Top News

दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची:शाहरुख कुरैशी ने सामाजिक संस्था पदाधिकारी को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए

about 1 hour ago
खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया
Top News

खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

about 2 hours ago
AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल
Top News

AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल:सरकारी कामकाज और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!