IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा: पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया के इस्तीफे को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, अधिकारियों पर कथित दबाव और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब मांगा है।
पटवारी का कहना है कि एक IPS अधिकारी का इस्तीफा केवल व्यक्तिगत कारणों तक सीमित मानकर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसके पीछे की परिस्थितियों और घटनाक्रम के समय पर भी सवाल उठने स्वाभाविक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं मिल रहा है।
'पुलिस को निष्पक्ष काम करने का माहौल क्यों नहीं मिल रहा?'
जीतू पटवारी ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के हौसले बुलंद क्यों हैं? पुलिस को स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर काम करने का माहौल क्यों नहीं मिल रहा है? उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन पुलिस अधिकारी खुद दबाव में दिखाई दे रहे हैं।
पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि पुलिस विभाग में ऐसी परिस्थितियां क्यों बन रही हैं।
जहरीली शराब से मौतों और तबादलों का भी उठाया मुद्दा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों और पुलिस अधिकारियों के तबादलों का उल्लेख करते हुए गृह विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में जहरीली शराब से लोगों की मौतें हों, पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जाएं और इसके बाद एक IPS अधिकारी सेवा छोड़ने का फैसला करे, वहां गृह विभाग की जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।
दरअसल, अनुराग सुजानिया सागर के पुलिस अधीक्षक थे। 27 अक्टूबर को जारी प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें सागर से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पद पर भेजा गया था। इसके चार दिन बाद 2 नवंबर को उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया है। हालांकि, उनके तबादले और इस्तीफे के बीच किसी सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
'मजबूत पुलिस नेतृत्व चाहिए, लाचार गृह विभाग नहीं'
पटवारी ने अपनी पोस्ट के अंत में सरकार से प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश को मजबूत पुलिस नेतृत्व की जरूरत है, न कि ऐसा गृह विभाग जो दबाव में काम करता दिखाई दे।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और पुलिस प्रशासन को लेकर सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू

जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह:पटाखा बाजार में लगे 45 लाख की वसूली के आरोप

वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल:एसडीओपी ने बताया पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड:राहुल जायसवाल की 3 बसें जब्त; गुजरात तक फैले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची:शाहरुख कुरैशी ने सामाजिक संस्था पदाधिकारी को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए

जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे का खुला सपोर्ट

खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल:सरकारी कामकाज और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!