5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच साल बाद आशा कार्यकर्ताओं की बड़ी भर्ती होने जा रही है।
प्रदेश के अलग-अलग गांवों में 3,062 आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।
16 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
इसके लिए 16 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 16 दिसंबर तक चलेगी। इच्छुक महिलाएं एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
10वीं पास होना जरूरी
इस भर्ती में संबंधित ग्राम की निवासी और विवाहित महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।
आवेदिका की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है। चयन ग्रामवार निर्धारित रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।
ग्राम की निवासी होना जरूरी
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, भर्ती की पूरी प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में संपन्न होगी।
आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों और पात्रता की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। चयन में ग्रामसभा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
18 जनवरी तक ग्रामसभा करेगी चयन प्रस्ताव को मंजूरी
भर्ती प्रक्रिया को समय सीमा में पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अधिकारियों को विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
16 नवंबर से 16 दिसंबर: एमपी ई-सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन।
17 से 25 दिसंबर: प्राप्त आवेदनों को ग्रामसभा के सामने रखा जाएगा।
26 दिसंबर से 18 जनवरी: ग्रामसभा द्वारा चयन प्रस्ताव का अनुमोदन।
19 जनवरी से 5 फरवरी: विकासखंड स्तर पर दावे और आपत्तियों का निराकरण।
6 से 25 फरवरी: जिला स्तर पर अपीलों का निराकरण।
मार्च में जारी होंगे नियुक्ति आदेश
जिला स्वास्थ्य समिति 26 फरवरी से 5 मार्च 2027 तक चयन प्रक्रिया को अंतिम मंजूरी देगी। इसके बाद चयनित महिलाओं के आदेश जारी किए जाएंगे।
वहीं, 6 से 20 मार्च तक चयनित आशा कार्यकर्ताओं की आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा
आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पांच साल बाद हो रही इस भर्ती से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!