वीडियो देखिये, कैसे आग की लपटों में घिर गया राजधानी एक्सप्रेस का एसी कोच: सभी यात्री सुरक्षित; राहत वैन भी खाई में पलटी, 5 कर्मचारी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में रविवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) के एसी कोच बी-1 में अचानक आग भड़क उठी। हादसा आलोट के समीप लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच तड़के करीब 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ। समय रहते सतर्कता बरती गई और कोच में सवार सभी 68 यात्रियों को महज 15 मिनट के भीतर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
रात को रतलाम से हुई थी रवानगी
रेलवे सूत्रों के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस रात करीब 3 बजकर 45 मिनट पर रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला निर्धारित ठहराव प्रातः 8 बजकर 45 मिनट पर कोटा जंक्शन था। राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के निकट एसी कोच बी-1 से धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग फैल गई।
15 मिनट में खाली कराया कोच, दूसरा डिब्बा भी चपेट में
सूचना मिलते ही ट्रेन के कर्मचारियों और रेलवे अधिकारियों ने तत्काल यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। करीब 15 मिनट के भीतर कोच पूरी तरह खाली करा लिया गया। इसी बीच आग ने बी-1 के पीछे जुड़े सेकंड लगेज कम गार्ड वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों प्रभावित डिब्बों का बिजली कनेक्शन काटकर उन्हें ट्रेन से अलग कर दिया गया। स्थानीय फायर ब्रिगेड और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।
दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर यातायात ठप, अब सिंगल लाइन से परिचालन
इस हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन कुछ समय के लिए पूरी तरह रोक दिया गया। हालांकि, बाद में रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित रेलखंड की अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू कर दिया। फिलहाल सिंगल लाइन वर्किंग के तहत अप और डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे की तकनीकी और राहत टीमें ट्रैक की मरम्मत में जुटी हैं ताकि शीघ्र सामान्य यातायात बहाल किया जा सके।
राहत वैन भी खाई में पलटी, 5 कर्मचारी घायल
हादसे की दोहरी मार तब पड़ी, जब राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग के बाद राहत कार्य के लिए रवाना हुई रेलवे के कैरेज एंड वैगन (C&W) विभाग की यातायात वैन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शामगढ़ और सुवासरा के बीच यह वैन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे उसमें सवार 5 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव दल पहुंचा और घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए कोटा रेफर किया गया। वैन दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
नागदा, उज्जैन और रतलाम में हेल्प डेस्क स्थापित
यात्रियों और उनके परिजनों को राहत देने के लिए रेलवे ने नागदा, उज्जैन एवं रतलाम स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। यहां ट्रेन संचालन से जुड़ी ताजा जानकारी और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!