वीडियो देखिये, किन्नर का भेष बनाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा: इतने आरोपी गिरफ्तार; ज्वेलरी, कार और हथियार बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास।
मध्य प्रदेश के देवास जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो किन्नर का भेष धारण कर घरों में घुसकर लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देता था। कन्नौद और खातेगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी, वारदात में इस्तेमाल की गई कारें और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और लंबे समय से लूट की वारदातों में शामिल थे। पुलिस अब उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश पकड़े गए
कन्नौद पुलिस को 7 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर-बैतूल हाईवे के ननासा स्थित ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को हथियारों और एक अल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई लूट और डकैती की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।
खातेगांव में किन्नर बनकर की थी लाखों की लूट
पुलिस जांच में गिरोह की एक बड़ी वारदात का खुलासा हुआ। खातेगांव थाना क्षेत्र के बरवाई खेड़ा निवासी कुलदीप पिता जगदीश जाट (27) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 19 जून 2026 को तीन अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे थे। इनमें से दो आरोपियों ने किन्नर का रूप धारण कर रखा था।
आरोपियों ने बातचीत के बहाने घर में प्रवेश किया और मौका पाकर चाकू की नोक पर सोने के जेवरात लूट लिए। लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों के डर के कारण पीड़ित ने तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। बाद में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उसने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
एसपी के निर्देश पर बनाई गई थी विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन और एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में खातेगांव थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुनील गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को सोनू उर्फ सुनील पिता लालू नाथ निवासी शिवपुर बड़ोदिया, जिला रतलाम और उसके साथियों ने अंजाम दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोनू उर्फ सुनील को संदलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली।
जेल में बंद आरोपियों को भी जांच में शामिल किया गया
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्य कन्नौद थाना क्षेत्र के एक दूसरे मामले में पहले से उपजेल कन्नौद में बंद हैं। इसके बाद न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने भी वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं- भैरुनाथ पिता कालुनाथ (35 वर्ष), निवासी पाटुनीखुर्द, जिला धार, जीवन पिता मदननाथ (23 वर्ष), निवासी मांईदा, जिला धार, लखन पिता कैलाशनाथ (26 वर्ष), निवासी आनंद नगर, सादलपुर, जिला धार, अर्जुन पिता कालुनाथ (20 वर्ष), निवासी बोईदा, जिला धार, कैलाश पिता उमराव राव नाथ (40 वर्ष), निवासी बोईदा, जिला धार और सोनू उर्फ सुनील सहित अन्य आरोपी।
लूटी गई ज्वेलरी और हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई संपत्ति, वारदात में इस्तेमाल वाहन और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इसके अलावा कितनी अन्य वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय एक लूट गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!