वीडियो देखिये, अल नीनो और कम बारिश पर केंद्र की नजर: कृषि मंत्री बोले- 178 जिलों में स्थिति की लगातार निगरानी; अच्छी बारिश से बुवाई बढ़ने की उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
देश में अल नीनो के प्रभाव और बारिश की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार लगातार निगरानी कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कम बारिश वाले जिलों की संख्या में हाल के दिनों में कमी आई है, लेकिन अभी भी कई जिलों पर सरकार की नजर बनी हुई है।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अल नीनो के कारण कृषि परिस्थितियों में होने वाले बदलावों की लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि जून महीने में देश में सामान्य से करीब 33 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन जुलाई में बारिश की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। अब तक बारिश की कमी घटकर करीब 24 प्रतिशत रह गई है।
कम बारिश वाले जिलों की संख्या घटी
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हाल की बारिश के बाद कम वर्षा वाले जिलों की संख्या में सुधार हुआ है। पहले ऐसे जिलों की संख्या 262 थी, जो अब घटकर 178 रह गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 दिनों में देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे कई क्षेत्रों में कृषि गतिविधियों को राहत मिली है। सरकार इन 178 जिलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इन राज्यों के जिलों पर विशेष निगरानी
कृषि मंत्री के अनुसार, जिन जिलों में बारिश की कमी को लेकर निगरानी रखी जा रही है, उनमें मुख्य रूप से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं।
अच्छी बारिश से बुवाई बढ़ने की उम्मीद
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जुलाई में हुई अच्छी बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई की संभावनाएं बढ़ी हैं। हालांकि, इस समय पिछले साल की तुलना में बुवाई का क्षेत्रफल कम है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस अवधि तक करीब 4 करोड़ 42 लाख 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी थी, जबकि इस वर्ष अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख 85 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। यानी लगभग 91.95 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अभी बुवाई पीछे चल रही है।
शिवराज सिंह चौहान ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश जारी रही तो बुवाई का क्षेत्र बढ़ेगा और किसानों को राहत मिलेगी। सरकार कम बारिश वाले क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा कर रही है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!