वीडियो देखिये, बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी हमला: युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार; सीसीटीवी फुटेज वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी लगातार वार करता नजर आ रहा है।
विवाद से बढ़ी हिंसा
पुलिस के मुताबिक घटना देव नगर इलाके की है। यहां रहने वाले अमित बौरासी ने एक मकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। इसी बात को लेकर गौतम यादव ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
घर से चाकू लाकर किया हमला
एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपी गौतम घर से चाकू लेकर आया और अमित पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने एक के बाद एक कई वार किए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
चार जगह लगे चाकू, हालत गंभीर
हमले में घायल अमित को जांघ, सीने और पीठ में कुल चार चाकू लगे हैं। उसे तुरंत एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
आरोपी फरार, गिरफ्तारी की तैयारी
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से भी दो-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!