वीडियो देखिये, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद बड़ा खुलासा: अवैध रूप से संचालन पर सवाल; इस सांसद के साथ वायरल हुई मालिक की तस्वीर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। हादसे में धीरज, सनी और सुमित नाम के तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। घायलों में 13 की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। मृतक और घायल मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। उज्जैन आईजी और संभागायुक्त मौके पर पहुंचे हैं।
शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे
धमाका इतना जबरदस्त था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे और फैक्ट्री की दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया, जबकि पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय को हिरासत में ले लिया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया।
केमिकल मिश्रण के दौरान हुआ विस्फोट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री में दो केमिकल मिलाकर बारूद तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान केमिकल का संतुलन बिगड़ने से विस्फोट हो गया। जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त 15 से 20 मजदूर वहां काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लंच ब्रेक से 15-20 मिनट पहले ही हादसा हुआ, खाना पहुंच चुका था, लेकिन धमाके के बाद मजदूर जान बचाकर भागने लगे।
राजनीतिक तस्वीर वायरल, सफाई आई सामने
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और फैक्ट्री मालिक की एक तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें सांसद उन्हें मुंह मीठा कराते नजर आ रहे हैं। इस पर सोलंकी ने सफाई देते हुए कहा कि अनिल मालवीय उनके परिचित हैं, लेकिन वे उनके कार्यकर्ता नहीं हैं।
अवैध फैक्ट्री पर पहले कार्रवाई नहीं होने का आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कमिश्नर का घेराव कर आरोप लगाया कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी, लेकिन प्रशासन ने पहले कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बताया गया कि फैक्ट्री में 400 से 500 मजदूर काम करते थे, जहां पुरुषों को 400 रुपए और महिलाओं को 250 रुपए प्रतिदिन मजदूरी दी जाती थी।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख जताया है और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा समेत वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है।
पहले भी हो चुका है हादसा
गौरतलब है कि मार्च 2026 में भी इसी फैक्ट्री में विस्फोट की घटना सामने आई थी। स्थानीय लोगों ने पहले भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी और विस्फोटक सामग्री के उपयोग को लेकर शिकायतें की थीं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया।
संबंधित समाचार

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!