वीडियो देखिये, केदारनाथ यात्रियों से मनमानी वसूली: सीतापुर पार्किंग में संचालक के खिलाफ व्यापारियों का धरना; तिगुना किराया लेने का आराेप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सीतापुर।
केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालु इन दिनों आस्था के साथ-साथ अव्यवस्था का भी सामना कर रहे हैं। यात्रा के प्रमुख पड़ाव सीतापुर की पार्किंग में तीर्थयात्रियों से अनुबंध से कहीं अधिक शुल्क वसूले जाने के आरोप लगे हैं। मामले ने तूल पकड़ा तो स्थानीय व्यापारियों ने पार्किंग संचालक के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
यह पार्किंग पर्यटन विभाग द्वारा दिल्ली के आजाद नगर, कृष्णनगर निवासी भारत भूषण की फर्म म/स बिट सॉल्यूशंस को अगले पांच वर्षों के लिए निविदा प्रक्रिया के तहत आवंटित की गई है। अनुबंध की शर्तों के मुताबिक पार्किंग के वेटिंग हॉल में रजाई-गद्दे के साथ विश्राम की सुविधा मात्र 100 रुपये में दी जानी है और आठ घंटे की वाहन पार्किंग का शुल्क 300 रुपये तय है।
व्यापारियों का आरोप है कि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। हॉल में गद्दे बिछाकर प्रतिदिन 500 से 1000 तीर्थयात्रियों से 250 रुपये वसूले जा रहे हैं, यानी तय दर से ढाई गुना अधिक। वाहनों से भी निर्धारित 300 रुपये की जगह तिगुना किराया लिया जा रहा है। इतना ही नहीं, खाना पकाने के लिए अतिरिक्त जगह देने के एवज में प्रत्येक वाहन से 1200 रुपये अलग से वसूले जाने का भी आरोप है।
स्वाभिमान मोर्चा से जुड़े विधायक प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान की अगुवाई में बड़ी संख्या में व्यापारी पार्किंग में ही धरने पर बैठ गए। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल ने कहा कि जब पार्किंग में श्रद्धालु मात्र ढाई सौ रुपये में रात गुजार सकते हैं तो उनके लॉज और आवास खाली पड़े रहते हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने साफ कहा कि जब तक अवैध वसूली बंद नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
मामले पर जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि अनुबंध के अनुसार 100 रुपये में रजाई-गद्दा और 300 रुपये प्रति आठ घंटे पार्किंग शुल्क का ही प्रावधान है। अतिरिक्त समय पर 300 रुपये और लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इससे अधिक वसूली हो रही है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ की राह पर निकलते हैं और सीतापुर उनका अहम पड़ाव है। ऐसे में यदि यहीं से उनके साथ ठगी होने लगे तो यह न केवल यात्रियों बल्कि पूरी यात्रा व्यवस्था की साख पर सवाल खड़े करता है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!