खबर
Top News

वीडियो देखिये, 'तुम वर्दी में गुलाम हो, कुत्ते हो'...: कांग्रेस नेत्री के बिगड़े बोल; प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर टिप्पणी, केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 2:05 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में गुरुवार शाम कांग्रेस महिला विंग ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस नेत्री का विवादित बयान सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में कलेक्टोरेट पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिसकर्मियों के लिए की आपत्तिजनक टिप्पणी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री शशि हाड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो कांग्रेस नेत्री भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह पुलिसकर्मियों से कहती सुनाई दे रही हैं, "तुम वर्दी में गुलाम हो, कुत्ते हो।"

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने पुलिसकर्मियों के प्रति इस तरह की भाषा के इस्तेमाल को अनुचित बताया है, जबकि भाजपा समर्थकों ने भी इस बयान की आलोचना की है।

प्रदेशभर में चल रहा है विरोध प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस की महिला विंग प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर में भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ नाराजगी जताई। महिला कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गलत तरीके से निरस्त किया गया है, जबकि प्रशासनिक पक्ष इस प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप बता रहा है।

मुख्यमंत्री का फोटो जलाने पर बढ़ा विवाद
प्रदर्शन के दौरान विवाद उस समय और बढ़ गया जब महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी अपने साथ मुख्यमंत्री का फोटो भी लेकर पहुंचे थे। महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री का फोटो जलाने का प्रयास किया। जैसे ही उन्होंने फोटो में आग लगाई, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे छीनने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

मौके पर मची अफरा-तफरी
फोटो जलाने को लेकर हुई खींचतान के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मी फोटो को अपने कब्जे में लेने का प्रयास करते रहे, जबकि प्रदर्शनकारी उसे जलाने पर अड़े रहे।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने फोटो अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन तब तक वह काफी हद तक जल चुका था। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।


संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 10 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 10 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 11 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 11 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 11 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 11 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 11 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 11 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 11 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 11 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 11 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 11 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 11 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 11 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 12 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 12 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 12 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 12 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 12 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!