खबर
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: एमपी को मिलेगा एक और सरकारी डेंटल कॉलेज; दो लाख पद भरने की घोषणा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 नवंबर 2026, 2:30 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए एक और शासकीय डेंटल कॉलेज शुरू किया जाएगा।

हीरक जयंती समारोह में की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में डेंटल काउंसिल के हीरक जयंती समारोह में इसकी घोषणा की।

वर्तमान में इंदौर में प्रदेश का एकमात्र शासकीय डेंटल कॉलेज संचालित है।

मुख्यमंत्री ने मुंह के कैंसर की रोकथाम और बेहतर उपचार के लिए नीति बनाने की बात भी कही।

साथ ही स्टेट डेंटल काउंसिल से ओरल हेल्थ पॉलिसी का मसौदा तैयार कर प्रस्तुत करने का सुझाव दिया।

दो साल में दो लाख रिक्त पद भरने का लक्ष्य
समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सरकारी भर्तियों और पदोन्नति को लेकर भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्षों से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है, जिससे एक लाख से अधिक शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में अब तक 85 हजार पदों पर भर्ती की गई है। आगामी दो वर्षों में दो लाख रिक्त पद भरने का लक्ष्य रखा गया है।

2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दी है।

इसी दिशा में राज्य सरकार भी योजनाएं और कार्यक्रम संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने पहले नारी कल्याण और फिर किसान कल्याण पर विशेष ध्यान दिया। अब वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है।

मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए बनेगी नीति
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ओरल हेल्थ सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मुंह के कैंसर की रोकथाम और उपचार की व्यवस्था मजबूत करने के लिए नीति तैयार की जानी चाहिए।

इसके लिए स्टेट डेंटल काउंसिल से ओरल हेल्थ पॉलिसी का मसौदा प्रस्तुत करने का सुझाव दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने की अपील की।

गरीबों को कम खर्च में इलाज दें चिकित्सक
युवा दंत चिकित्सकों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करना चाहिए।

अनिच्छा से किया गया कार्य थकान देता है, जबकि रुचि और सकारात्मक सोच के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

उन्होंने चिकित्सकों को अच्छी नींद लेने, योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने तथा लोगों से खुले मन से मिलने की सलाह दी।

साथ ही झूठ और छल से दूर रहकर कार्य में शुद्धता, अपनापन और पारदर्शिता बनाए रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को कम खर्च में बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दंत चिकित्सक सम्मानित
डेंटल काउंसिल के हीरक जयंती समारोह में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को जनहित से जोड़ने पर जोर दिया।

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

about 6 hours ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 6 hours ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 6 hours ago
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

about 7 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 8 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 8 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 8 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 9 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 9 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 9 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 9 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 9 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 9 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 9 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 10 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 10 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 10 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!