कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग: कुर्सी-फर्नीचर जलकर खाक; परिसर में मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार अलसुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कलेक्टर चेंबर के सामने बने मीटिंग हॉल में आग भड़क उठी।
आग इतनी तेज थी कि बैठक के दौरान कलेक्टर के बैठने वाली कुर्सी सहित फर्नीचर, टेबल, दो एसी और कंप्यूटर जल गए।
हॉल की छत पर लगी पीओपी भी आग की चपेट में आ गई। हालांकि, राहत की बात रही कि महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं।
कर्मचारियों ने देखा धुआं, दो दमकलों ने बुझाई आग
सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने मीटिंग हॉल से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के बाद एहतियात के तौर पर तीसरी दमकल भी बुलाई गई।
आग की तपिश से टूटे कांच, बाहर निकाला जला सामान
आग से मीटिंग हॉल को काफी नुकसान पहुंचा। छत की पीओपी जल गई, जबकि तेज गर्मी और दबाव के कारण दरवाजों के कांच चटककर टूट गए।
आग बुझने के बाद कर्मचारियों ने हॉल में रखा जला हुआ सामान बाहर निकाला।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद खुलेगा कारण
घटना की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर बीएल क्लेश, एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!