माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका: भंडारे पर भी रोक; सरकारी घाट पर किसकी हुकूमत
KHULASA FIRST
संवाददाता

32 साल से माता की स्थापना कर रहे श्रद्धालु का आरोप- खुद को सेवक बताने वाला ही बन बैठा मालिक; आधी रात बैनर फाड़ने का वीडियो आया सामने
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी घाट पर आखिर किसका अधिकार है? पारसी मोहल्ला के महादेव घाट के पास स्थित कोटारिया वाली माता मंदिर में बैनर फाड़कर नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता चंदू तंदूरवाला ने विक्की रायकवार उर्फ शंखु बाबा पर आरोप लगाया कि उसने रात 12 बजे मंदिर का बैनर निकाला और फाड़कर नाले में फेंक दिया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मंदिर की आस्था से जुड़े बैनर को हटाने का अधिकार आखिर किसने दिया? क्या सरकारी घाट पर किसी व्यक्ति की इतनी मनमानी चल सकती है कि वह तय करे कि कौन भंडारा करेगा और कौन धार्मिक आयोजन?
4 से 5 हजार लोगों के भंडारे में भी डाला था अड़ंगा... चंदू के मुताबिक 27 अक्टूबर को महादेव घाट पर 4 से 5 हजार लोगों के लिए भंडारे की तैयारी की गई थी। मोहल्ले के लोगों ने सब्जी, तेल, आटा, घी और शकर सहित पूरी सामग्री जुटाई थी, लेकिन आरोप है कि विक्की रायकवार ने आयोजन नहीं होने दिया। लोगों ने सहयोग से भोजन की व्यवस्था की और एक व्यक्ति के विरोध के चलते पूरा आयोजन विवाद में पड़ गया।
32 साल से माता की स्थापना, अब कार्रवाई का इंतजार... चंदू तंदूरवाला का कहना है कि वह 32 साल से नवरात्र में माता की स्थापना करते आ रहे हैं। उन्होंने विक्की पर आए दिन परेशान करने और मंदिर परिसर में नशा करने के आरोप भी लगाए हैं। उनका दावा है कि बैनर फाड़ने की घटना का वीडियो और भंडारे से जुड़े फुटेज खुलासा फर्स्ट को सौंपे हैं।
निगम और ट्रस्ट की जिम्मेदारी तय हो... यह क्षेत्र नगर निगम के जोन-18 और वार्ड-63 में आता है। भाजपा के मृदुल अग्रवाल यहां के पार्षद हैं। शिकायतकर्ता ने अब तक पार्षद या निगम अधिकारियों से संपर्क नहीं किया। ऐसे में पुलिस, नगर निगम और महादेव घाट ट्रस्ट को मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।
सवाल यह है कि सरकारी घाट पर धार्मिक आयोजन की अनुमति और व्यवस्था तय करने का अधिकार किसके पास है? यदि कोई व्यक्ति खुद को सेवक बताकर सार्वजनिक स्थल पर अपनी मनमानी कर रहा है, तो जिम्मेदार संस्थाएं चुप क्यों हैं? आस्था के स्थान पर सेवा होनी चाहिए, निजी हुकूमत नहीं।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!