वीडियो देखिये, मोदी छाप ताले लेकर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता कहां पहुंचे: किसने कहा- सरकार हमारे कारोबार पर ताला लगाने पर उतारू; किस बात से व्यापारी चिंतित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद इंदौर के सराफा व्यापारियों में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल है। इसी मुद्दे को लेकर आज इंदौर जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल,मधुसूदन भालकी,गिरीश जोशी,आकाश निजामपुरकर,दीपक नागा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल सराफा बाजार पहुँचा, जहां व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और सांकेतिक रूप से “मोदी छाप ताले” के पोस्टर भेंट किए गए।
इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने व्यापारियों से कहा कि देश पहले ही आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और बाजार में घटती खरीद क्षमता से जूझ रहा है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री का यह बयान सराफा व्यापारियों की कमर तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार व्यापार बढ़ाने और आत्मनिर्भरता की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर करोड़ों लोगों को रोजगार देने वाले व्यापार को बंद करने जैसे बयान देकर बाजार में भय और अस्थिरता पैदा कर रही है।
खंडेलवाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी और लगातार आर्थिक अव्यवस्था के बाद अब सराफा व्यापार पर ‘मोदी छाप ताला’ लगाने की तैयारी की जा रही है। यह सिर्फ व्यापारियों पर हमला नहीं बल्कि उन लाखों परिवारों पर चोट है जिनकी रोजी-रोटी इस व्यवसाय से चलती है। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से मधुसूदन भालकी, गिरीश जोशी, दीपक नागा सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सोनी ने कहा कि बाजार पहले ही कमजोर स्थिति में है, व्यापार लगभग ठप पड़ा है और ऐसे में प्रधानमंत्री का यह बयान व्यापारियों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस फैसले और बयान का असर सिर्फ व्यापारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकार को मिलने वाले जीएसटी राजस्व पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।
व्यापारियों ने कहा कि त्योहारी और वैवाहिक सीजन के पहले इस तरह के बयान से ग्राहकों में भ्रम की स्थिति बनेगी और बाजार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि व्यापार और बाजार की वास्तविक स्थिति को समझते हुए ऐसे बयान देने से बचा जाए। कांग्रेस सेवादल ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार व्यापारियों के हितों की अनदेखी करती रही तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक व्यापारियों की आवाज़ बुलंद करेगी।
संबंधित समाचार

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!