वीडियो देखिये, सफाई के दौरान कहां नाले में से क्या निकला: मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ता; किस बात की है आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, महू।
शहर में एक बार फिर नाले से विस्फोटक मिलने की घटना सामने आई है। मोतीमहल चौराहे के पास सोमवार सुबह सफाई के दौरान नाले से बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार छावनी परिषद का सफाईकर्मी धीरज सुबह करीब 11 बजे नाले से मलबा हटा रहा था, तभी उसे लोहे की बेलनाकार भारी वस्तु दिखाई दी। शक होने पर उसने तुरंत काम रोककर अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ता (BDDS) ने क्षेत्र को सुरक्षित कर वस्तु को कब्जे में लिया।
करीब डेढ़ बजे इंदौर से पहुंची BDDS टीम ने सावधानीपूर्वक जांच के बाद संदिग्ध विस्फोटक को निष्क्रिय करने के लिए सेना के सुरक्षित रेंज में भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह सैन्य उपयोग का बम होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
महू कोतवाली प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि विस्फोटक को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और यह नाले तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इसी नाले से एक साल पहले अगस्त में भी बम बरामद हुआ था। घनी आबादी वाले क्षेत्र में बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
संबंधित समाचार

‘जिस मुल्क में रहो वफादार रहो:अमेरिका में गूंजा ‘भागवत मंत्र’

आजाद नगर थाने में कमिश्नर ने सीएम हेल्प लाइन समेत लंबित मामलों की ली जानकारी:जन विश्वास अभियान के तहत कमिश्नर संतोष सिंह ने शिकायतों की समीक्षा कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए

रांग साइड और रेड सिग्नल का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई:नौलखा-विजय नगर क्षेत्र में ड्रोन से नजर

इंदौरी चोर गिरोह ढोढर में चोरी करते गिरफ्तार:पिकअप से पहले करते थे रेकी; खुले में रखी सोलर प्लांट की सामग्री रहती थी निशाने पर

पुलिस की दोहरी स्ट्राइक:कोकीन तस्कर और ऑटो रिक्शा चोर गिरोह पकड़ा; नेटवर्क की तलाश जारी

ड्रग्स और सट्टे के बाद जमीन पर लौटी पुलिस:नाना और भरत से जुड़े कॉलोनाइजर से 10 घंटे हुए सवाल-जवाब

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने गूगल पर नंबर खोजना पड़ा महंगा:लिंक क्लिक करते ही महिला के खाते से 1 लाख पार

देखिए वीडियो:सीएम बोले-चित्रकूट में अतिक्रमण भी बाढ़ की वजह; प्रभावितों से मिले, मंदाकिनी उफान पर, कई इलाके जलमग्न

फिर धंसी सड़क:17 दिन में तीसरी घटना; पैचवर्क के बाद बना गड्ढा, करोड़ों के खर्च पर सवाल

नाइजीरियन महिला ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:मुंबई से डिलीवरी देने आई थी; घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

हेल्थ ऑफिसर पर महिला अधिकारी से रेप का आरोप:चाकू गर्दन पर रखकर दी धमकी; केस दर्ज, आरोपी फरार

देखिए वीडियो:मुस्लिमों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं; धर्म अलग हो सकते हैं, मानवता एक

थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम

देखिए वीडियो:तबाही के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन तेज; हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में सैकड़ों लोग लापता, इतने किए रेस्क्यू, इतने भारतीय भी लापता

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!