वीडियो देखिये, इकोनॉमिक कॉरिडोर भूमिपूजन में मुख्यमंत्री ने क्या कहा: किसानों को विकास में बना रहे भागीदार; उद्योगों को नई गति मिलेगी, रोजगार के बड़े अवसर भी सृजित होंगे।
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर (IPEC) परियोजना के प्रथम चरण का भूमिपूजन किया। ग्राम नैनोद में आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का काम औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।
विकसित भूखंडों के अलॉटमेंट लेटर भी सौंपे
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों और भूस्वामियों को विकसित भूखंडों के अलॉटमेंट लेटर भी सौंपे, जिससे उन्हें सीधे विकास प्रक्रिया से जोड़ने का संदेश दिया गया। इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और विधायक मधु वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
2360 करोड़ की परियोजना, रोजगार के नए अवसर
करीब ₹2360 करोड़ की लागत से बनने वाला यह इकोनॉमिक कॉरिडोर क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे औद्योगिक परिवहन सुगम होगा और इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र में उद्योगों को नई गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के बड़े अवसर भी सृजित होंगे।
सरकार किसानों को विकास में भागीदार बना रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, हमारी सरकार किसानों को विकास में भागीदार बना रही है। सभी वर्गों का समान विकास ही हमारा संकल्प है।
मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास
सरकार इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, शाजापुर और रतलाम को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इस कॉरिडोर से एग्री प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं खुलेंगी।
शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस, ब्रिक्स बैठक पर चर्चा
मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रैंड शेरेटन होटल में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान इंदौर में होने वाली ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।
विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को प्रदेश के औद्योगिक विकास की रीढ़ माना जा रहा है। इसके निर्माण से न केवल परिवहन बेहतर होगा, बल्कि निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में भी तेजी आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!