वीडियो देखिये, देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद अब क्या हालात: इंदौर में जिंदगी की जंग लड़ रहे घायल: 3 की हालत नाजुक, जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास/इंदौर।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद घायलों का इलाज इंदौर समेत अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। हादसे में धीरज, सनी और सुमित नाम के तीन मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 13 गंभीर घायलों को रेफर किया गया था।
इंदौर के एमवाय अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने बताया कि तीन गंभीर घायल यहां भर्ती किए गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी मरीज 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं और उनकी हालत चिंताजनक है। घायलों के इलाज के लिए पूरी मेडिकल टीम मुस्तैद है, जबकि सर्जरी विभाग के डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। जरूरत के अनुसार अन्य मरीजों को भी यहां रेफर किया जा रहा है।
मंत्री और अफसर पहुंचे अस्पताल, इलाज के निर्देश
हादसे के बाद मंत्री तुलसी सिलावट, उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह और एडीजी राकेश गुप्ता MY अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मंत्री सिलावट ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि झुलसे मरीजों का इलाज इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। तीन मरीज MY अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो अन्य को चोइथराम अस्पताल में एडमिट किया गया है। भर्ती मरीजों में से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
वैज्ञानिक जांच शुरू, FSL टीम जुटी
घटना के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और मौके पर पुलिस बल तैनात है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने मौके से केमिकल के सैंपल और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनकी वैज्ञानिक जांच की जा रही है। जांच के लिए डॉ. रश्मि भी मौके पर पहुंचीं और तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया।
धमाके के बाद बिखरा मंजर
धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री परिसर के अंदर और आसपास का सामान बुरी तरह बिखरा मिला। जांच टीम पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
हादसे की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए। ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर तक जा गिरे और फैक्ट्री की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने मीडिया को बताया पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 28 लोग हताहत हुए हैं। इनमें तीन की मौत हुई है। 25 लोग घायल हैं। 12 घायल देवास जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत ठीक है। 6 लोग देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर एमवाय में 3 और चोइथराम में 4 घायलों का इलाज चल रहा है।
पता चला है कि 23 दिसंबर को इन्हें लाइसेंस जारी किया गया और 6 मई को ही लाइसेंस रिन्यू हुआ है। दो लाइसेंस थे। एक पटाखा बनाने और दूसरा पटाखा बेचने का था। अलग-अगल टीमें जांच कर रही हैं। चार नाम चिह्नित किए गए हैं। इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है। उन्होंने कहा कि सुबह फैक्ट्री में आग लगने से कई लोग घायल हुए, जिनकी स्थिति जानने और इलाज की व्यवस्था देखने के लिए वे मौके पर पहुंचे।
घायलों में से पांच को इंदौर रेफर किया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से इस संबंध में चर्चा हुई है, जिसके बाद सभी घायलों के मुफ्त और त्वरित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। सोनकर ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सभी घायलों को बेहतर और समय पर उपचार मिले। प्रशासन और मेडिकल टीम पूरी तरह मुस्तैद है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!