वीडियो देखिये, खरीदी केंद्र में ये कैसी हरकत: चड्डी-बनियान में दिखे प्रबंधक; वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले के शामगढ़ क्षेत्र के ग्राम चंदवासा स्थित गेहूं खरीदी केंद्र पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साख सहकारी संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वीडियो में प्रबंधक कार्यालय के भीतर चड्डी-बनियान में बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति अभद्र भाषा और गाली-गलौज करता सुनाई दे रहा है। इस घटना ने सहकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
किसान ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। खरीदी केंद्र पर अव्यवस्था से परेशान एक किसान ने मौके पर ही वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो के वायरल होते ही पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और किसानों के बीच नाराजगी और आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसे जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी की गंभीर लापरवाही और गैर-पेशेवर व्यवहार बताया।
सीईओ ने की त्वरित कार्रवाई
मामले के सामने आते ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के सीईओ सुनील कच्छारा ने तत्काल एक्शन लेते हुए प्रबंधक मनोज शर्मा को निलंबित कर दिया। प्राथमिक जांच में कर्तव्य के प्रति लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।
प्रबंधक की सफाई: ‘चींटियों ने काट लिया था’
विवाद बढ़ने के बाद प्रबंधक मनोज शर्मा ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने पूरे मामले को साजिश करार देते हुए कहा कि वे छुट्टी के बावजूद काम के लिए केंद्र पहुंचे थे। उनका कहना है कि भीषण गर्मी और शरीर पर चींटियों के काटने की वजह से वे उस स्थिति में बैठे थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपने व्यवहार को लेकर माफी भी मांग ली।
निलंबन के साथ तय हुआ नया मुख्यालय
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन कार्य में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य है। मनोज शर्मा को निलंबित कर उनका मुख्यालय सुवासरा शाखा निर्धारित किया गया है। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है।
नई जिम्मेदारी सौंपी गई
खरीदी व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए शामगढ़ शाखा के संस्था प्रबंधक करण सिंह रावत को चंदवासा केंद्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब वे अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ इस केंद्र का संचालन भी संभालेंगे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!