वीडियो देखिये, बीच सड़क पर युवती ने युवक को पीटा: छेड़छाड़ के आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो; कपड़े भी उतरवा लिए, पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मंगलवार देर रात एक युवक की बीच सड़क पर पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती युवक को थप्पड़, लात और घूंसों से मारते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि युवती ने युवक पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित आस्था टॉकीज के पास की बताई जा रही है। देर रात हुई इस घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था। वायरल वीडियो में वह युवती से माफी मांगता भी दिखाई देता है, लेकिन युवती लगातार उसकी पिटाई करती रहती है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बीच-बचाव करने का प्रयास किया, हालांकि कुछ देर तक विवाद चलता रहा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती का आरोप था कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी बात से नाराज होकर युवती ने युवक को सड़क पर रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में राहगीर भी मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वायरल वीडियो के साथ यह दावा भी किया गया कि मारपीट के दौरान युवक के कपड़े भी सड़क पर उतरवा दिए गए। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
एमआईजी थाना पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि विवाद में शामिल दोनों युवक सचिन नाम के हैं और वे रीवा जिले के निवासी हैं। दोनों मनावर स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत हैं और मंगलवार को किसी काम से इंदौर आए थे।
थाना प्रभारी (टीआई) सीबी सिंह के अनुसार दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक से युवती को कट लग गया। आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने युवती के साथ अपशब्द कहे। इसके बाद विवाद बढ़ गया और युवती ने उनकी पिटाई कर दी।
पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बावजूद इसके वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बीच सड़क हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले की जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें।
संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!