वीडियो देखिये, स्कूल वैन हादसे का शिकार: फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से टकराई; छह बच्चे सुरक्षित, महिला स्टाफ घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भोपाल गर्ल्स स्कूल की यह वैन पंचवटी क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी कोहेफिजा थाने के सामने स्थित फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार छहों बच्चे सुरक्षित बच गए, जबकि स्कूल की एक महिला स्टाफ सदस्य घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वैन में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल महिला स्टाफ को भी तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में सभी बच्चों को दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर सुरक्षित स्कूल भेज दिया गया।
बड़े वाहन से बचाने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन
कोहेफिजा थाना प्रभारी के.जी. शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वैन के सामने अचानक एक बड़ा वाहन आ गया था। चालक ने टक्कर से बचने के लिए वाहन मोड़ा, लेकिन इसी दौरान वैन पर नियंत्रण खो बैठा और वह बिजली के खंभे से जा टकराई।
ब्रेक फेल होने की भी आशंका
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के पीछे वैन के ब्रेक में तकनीकी खराबी होने की आशंका भी जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चालक ने बड़े हादसे से बचने के उद्देश्य से वैन को नियंत्रित करने की कोशिश की और उसे खंभे से टकराकर रोक दिया। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस करेगी तकनीकी जांच
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को अपने कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही चालक से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि हादसे की परिस्थितियों और संभावित कारणों की पूरी जानकारी मिल सके। फिलहाल राहत की बात यह है कि वैन में सवार सभी छह बच्चे सुरक्षित हैं। घायल महिला स्टाफ का अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!