वीडियो देखिये, पानी की राजनीति में 24 घंटे में पलटी बाजी: नाराज विधायक खुद पहुंच गए महापौर निवास; गिले-शिकवे किए दूर, तारीफों के बांधे पुल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंगलवार को पानी की टंकियों को लेकर जो विवाद भाजपा के भीतर खुलकर सड़क पर आ गया था, वह बुधवार को अचानक गले मिलने में तब्दील हो गया। महज 24 घंटे में राजनीति का पारा ऐसा पलटा कि नाराज विधायक महेंद्र हार्डिया खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निवास पहुंच गए और जल वितरण व्यवस्था की तारीफों के पुल बांध दिए। इंदौर की राजनीतिक गलियारों में इस नाटकीय बदलाव की खूब चर्चा है।
मंगलवार: खुलकर सामने आई भाजपा की अंदरूनी खींचतान
विवाद की जड़ थी अमृत-2 योजना के तहत बनने वाली पानी की टंकियां। विधायक हार्डिया का आरोप था कि शहर में कुल 40 टंकियां बनाई जा रही हैं, लेकिन उनकी विधानसभा क्रमांक-5 के हिस्से में सिर्फ एक टंकी आई। इसे उन्होंने अपने क्षेत्र के साथ खुला भेदभाव करार दिया। नाराजगी इतनी गहरी थी कि उनके समर्थक पार्षद प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए थे।
बीच में ही उठकर चले गए थे हार्डिया
मामला तब और तूल पकड़ गया जब भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान तनाव की स्थिति बन गई और हार्डिया नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भी यह मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया था। दूसरी तरफ महापौर पक्ष ने सफाई दी कि विधानसभा-5 में पहले भी सबसे अधिक टंकियां बनाई जा चुकी हैं और नई टंकियों के लिए विधायक से लोकेशन भी मांगी गई थी।
बुधवार: 24 घंटे में बदला पूरा परिदृश्य
बुधवार की सुबह तस्वीर पूरी तरह बदली हुई थी। विधायक हार्डिया भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ महापौर निवास पहुंचे। जल संकट और वितरण व्यवस्था पर चर्चा हुई और जो विधायक मंगलवार को नाराज होकर कार्यक्रम छोड़ गए थे, उन्होंने बुधवार को कहा कि महापौर भार्गव और नगर निगम की पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है और शहर में पानी का वितरण सुचारु रूप से हो रहा है।
खींचतान अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं
राजनीतिक जानकार इस पूरे घटनाक्रम को महज सार्वजनिक मेल-मिलाप मान रहे हैं। उनका कहना है कि बुधवार की मुलाकात भाजपा के भीतर बढ़ती नाराजगी को दबाने और संगठन की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश भर है। विधानसभा-5 में जल संकट और टंकियों की असमान वितरण की समस्या जमीनी स्तर पर जस की तस बनी हुई है वह किसी मुलाकात से हल नहीं होती। फिलहाल दोनों नेताओं का सार्वजनिक रूप से साथ आना राजनीतिक तौर पर बड़ा संदेश जरूर है, लेकिन इंदौर की जनता जानती है कि पानी की असली राजनीति नलों से होकर गुजरती है तस्वीरों से नहीं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!