खबर
Top News

वीडियो देखिये, निलंबित उपयंत्री का सनसनीखेज खुलासा: जनपद से भोपाल तक कमीशन का सिस्टम; हाईकोर्ट में दूंगा सबूत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जुलाई 2026, 11:13 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, सतना। 
मध्य प्रदेश के सतना जिले में वित्तीय अनियमितताओं और अन्य शिकायतों के बाद निलंबित किए गए मझगवां जनपद पंचायत के संविदा उपयंत्री सतीश समेले ने पहली बार मीडिया के सामने आकर पंचायत व्यवस्था में कथित कमीशनखोरी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि जनपद पंचायत से लेकर भोपाल स्तर तक कमीशन का पूरा नेटवर्क काम करता है और वह खुद भी इस व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं। समेले का कहना है कि उनके पास ऑडियो, वीडियो और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें वह हाईकोर्ट में पेश करेंगे।

समेले ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में सब इंजीनियर तकनीकी कार्यों से अधिक वसूली एजेंट बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्यों में अधिकारियों के लिए उनसे भी पैसे की वसूली कराई गई। किस स्तर पर कब और कैसे राशि एकत्र कर ऊपर तक पहुंचाई गई, इससे जुड़े रिकॉर्ड उनके पास मौजूद हैं।

उन्होंने दावा किया कि पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों में ईएमएफ, ग्रांट और अन्य मदों के तहत 10 से 15 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है। उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) जारी होने से लेकर भुगतान होने तक अलग-अलग स्तरों पर राशि देनी पड़ती है। समेले के अनुसार सरपंच, सचिव, जीआरएस, सब इंजीनियर, सहायक यंत्री और जनपद स्तर तक कथित रूप से कमीशन का प्रतिशत पहले से तय रहता है।

समेले ने दावा किया कि कथित व्यवस्था के तहत सरपंच को 10 प्रतिशत, सचिव को 5 प्रतिशत, जीआरएस को 3 प्रतिशत, सब इंजीनियर को 5 प्रतिशत, सहायक यंत्री को 2 प्रतिशत और जनपद सीईओ स्तर पर 2 से 3 प्रतिशत तक हिस्सा तय रहता है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

निलंबित उपयंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जिले, संभाग और भोपाल से निरीक्षण पर आने वाले अधिकारियों के लिए भी कथित तौर पर "सूटकेस" भेजे जाते हैं। उनका कहना है कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पूरे सिस्टम को बचाने का प्रयास है और वह न्यायालय में सभी सबूत पेश कर पूरी सच्चाई सामने लाएंगे।

गौरतलब है कि सतीश समेले पहले उस समय चर्चा में आए थे, जब निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान बंदूक लेकर जाने का उनका वीडियो सामने आया था। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। समेले ने बंदूक साथ रखने की बात स्वीकार की थी, लेकिन उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर पहले उन्हें कार्यालय से अटैच किया गया और बाद में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई।


संबंधित समाचार

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

4 minutes ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

8 minutes ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

11 minutes ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

18 minutes ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

21 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

24 minutes ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

28 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

31 minutes ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

33 minutes ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

38 minutes ago
गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

about 1 hour ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

about 1 hour ago
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

about 1 hour ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

about 1 hour ago
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

about 1 hour ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

about 1 hour ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!