खबर
Top News

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह के बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा: युवती को दिनदहाड़े कैसे उठाकर ले गए; पति गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जुलाई 2026, 1:12 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले में एक 20 वर्षीय आदिवासी विवाहिता के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। राजपुर थाना क्षेत्र के जलगोन गांव में युवती को उसकी मौसी के घर से कथित तौर पर जबरन ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और युवती के पति हुकुम रावत को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

मौसी के घर से जबरन ले जाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को निहाली गांव निवासी हुकुम रावत अपने कुछ साथियों के साथ जलगोन गांव पहुंचा। आरोप है कि उसने युवती को उसकी मौसी के घर से जबरन बाहर निकाला, सड़क तक घसीटते हुए ले गया और स्पोर्ट्स बाइक पर बैठाकर पलसूद थाना क्षेत्र के निहाली गांव ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

युवती को सुरक्षित बरामद किया
बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर राजपुर थाने में हुकुम रावत और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। राजपुर थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को निहाली गांव स्थित आरोपी के घर से युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रेम विवाह के बाद खुला बड़ा राज
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती और हुकुम रावत के बीच प्रेम संबंध थे। करीब एक महीने पहले दोनों घर से चले गए थे और बाद में विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ, जिसे गांव की पंचायत में सुलझाया गया। इसी दौरान युवती को पता चला कि हुकुम पहले से शादीशुदा है और उसने यह बात विवाह से पहले छिपाई थी।

पंचायत में हुआ आर्थिक समझौता
जांच के अनुसार, आदिवासी समाज की परंपरा के तहत पंचायत में समझौता कराया गया। पहले लड़के पक्ष ने 'देजा' प्रथा के तहत लड़की पक्ष को 70 हजार रुपये दिए। बाद में पहले से विवाहित होने का तथ्य सामने आने पर पंचायत के निर्णय के अनुसार दो लाख रुपये अतिरिक्त भी लड़की पक्ष को दिए गए।

धोखा मिलने पर छोड़ दिया ससुराल
पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद युवती ने हुकुम के साथ रहने से इनकार कर दिया और अपने माता-पिता के पास लौट आई। इसके बाद वह जलगोन गांव में अपनी मौसी के घर रहने लगी।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपी पक्ष ने कथित रूप से लड़की के परिवार के सामने दो विकल्प रखे—या तो पंचायत में दी गई पूरी राशि वापस की जाए या युवती को वापस ससुराल भेजा जाए। युवती ने दोनों प्रस्तावों को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है और वह आरोपी के साथ नहीं रहना चाहती।

वायरल वीडियो बना अहम साक्ष्य
मंगलवार को हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें युवती को जबरन ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

'देजा' प्रथा क्या है?
आदिवासी समाज में प्रचलित 'देजा' एक पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था है। इसके तहत यदि युवक-युवती परिवार की सहमति के बिना विवाह कर लेते हैं, तो बाद में पंचायत दोनों पक्षों के बीच समझौता कराती है। इस प्रक्रिया में लड़के पक्ष द्वारा लड़की पक्ष को एक निर्धारित राशि दी जाती है, जिसे 'देजा' कहा जाता है। इसे विवाह को सामाजिक स्वीकृति देने की परंपरा का हिस्सा माना जाता है।

पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 3 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 3 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 4 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 4 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 4 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 4 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 4 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 4 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 4 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 4 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 4 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 4 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 5 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 5 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 5 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!