वीडियो देखिये, चोरों के हौसले इस कदर बुलंद: प्राचीन मंदिर में चोरी; दानपेटी तोड़कर ले गए रकम; CCTV में कैद हुई वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
जिले में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब चोरों ने शहर के एक प्राचीन शिव मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरकस मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोर ने देर रात प्रवेश कर दानपेटी तोड़ दी और उसमें रखी श्रद्धालुओं की दान राशि लेकर फरार हो गया। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
रात 2 बजे मंदिर में घुसा चोर
जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना गुरुवार तड़के करीब 2:10 बजे की बताई जा रही है। जब शहर के लोग गहरी नींद में थे, तभी एक अज्ञात चोर आरकस मोहल्ले स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर मंदिर परिसर में घूमता है और मौका देखकर गर्भगृह के पास रखी दानपेटी को निशाना बनाता है। इसके बाद वह दानपेटी तोड़कर उसमें रखी राशि लेकर निकल जाता है।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
मंदिर में लगे कैमरों में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोर अकेला नजर आ रहा है। हालांकि, उसने अपना चेहरा इस तरह ढक रखा था कि उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों के कैमरों की भी जांच की जा रही है।
मंदिर चोरी से श्रद्धालुओं में नाराजगी
सुबह जब मंदिर में चोरी की जानकारी मिली तो स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि आस्था के केंद्रों को भी अब चोर निशाना बनाने लगे हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंदिर चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
पहले भी मंदिरों में हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं
स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर में मंदिरों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने के भीतर करौली माता मंदिर और मठ मंदिर में भी चोरी की घटनाएं हुई थीं।
लगातार हो रही मंदिर चोरी की वारदातों के बाद लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। चोर की पहचान और गिरफ्तारी के बाद ही चोरी की रकम और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!