वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास का महायज्ञ: इतने किमी लंबी सड़कों से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर; शिवराज बोले- तेजी से हो रहे जनकल्याण के कार्य
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल/सीहोर।
मध्यप्रदेश में विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बड़े स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV और पीएम जनमन योजना का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में विकास का महायज्ञ चल रहा है। प्रदेशभर में जनकल्याण के कार्य तेजी से हो रहे हैं और हम भी इस महायज्ञ में अपनी आहुति देने आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।”
2117 किमी सड़कें खोलेंगी विकास का द्वार
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के तहत प्रदेश में 1763 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे 987 बसाहटों को सीधा लाभ मिलेगा। इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। सीहोर जिले में ही 165 करोड़ रुपए की लागत से 209 किमी लंबी 81 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे 84 बसाहटों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
सीएम बोले-केंद्र के साथ कदम से कदम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है और मध्यप्रदेश भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में आज “अद्भुत समय” चल रहा है और गांव-गरीब-किसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।
2055 करोड़ की आवास योजना की सौगात
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2055 करोड़ रुपए की स्वीकृति का पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों को जमीन पर उतार रहे हैं।
योजनाओं में MP बना अव्वल
कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है। प्रदेश में अब तक 90,766 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जा चुकी हैं। साथ ही, विभिन्न श्रेणियों में मध्यप्रदेश को कई पुरस्कार भी मिले, जिससे यह साबित होता है कि राज्य न सिर्फ योजनाएं लागू करता है बल्कि उनके लक्ष्य भी हासिल करता है।
केंद्र का भरोसा, गांवों का विकास
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि मध्यप्रदेश योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य है। वहीं मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ने गांव और शहर के बीच की दूरी कम कर दी है, जिससे किसानों, छात्रों और आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!