देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर: कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सफाईकर्मियों के नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर जारी आंदोलन का असर अब जमीनी स्तर पर विकराल रूप में दिखाई देने लगा है।
देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में लगातार शीर्ष स्थान हासिल करने वाले इंदौर की सफाई व्यवस्था इस हड़ताल के चलते पूरी तरह चरमरा गई है।
सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप
शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों, कॉलोनियों और अंदरूनी गलियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आ रही है। घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ियां कई इलाकों में पहुंची ही नहीं और जहां गाड़ियां भेजी भी गईं, वहां कचरा उठाने वाले हेल्पर नदारद थे।
नतीजतन, एमआईजी थाने के सामने, नेहरू नगर, विकास नगर, अमर टेकरी, रुस्तम का बगीचा, पलासिया, एमजी रोड, खजराना और मालवा मिल जैसे क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हो गए हैं।
सड़कों और गलियों में झाड़ू न लगने के कारण जगह-जगह गीला और सूखा कचरा पट गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों का निकलना तक दूभर हो गया है।
कचरा गाड़ियां न आने से मजबूरी में लोगों द्वारा सड़क पर ही कचरा फेंकने से बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और रहवासियों को संक्रामक बीमारियों के पनपने का डर सता रहा है।
निगम मुख्यालय पर घेराव, कचरा वाहनों को रोका
अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित सफाईकर्मी लगातार नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर रहे हैं और भीषण धूप के बीच घंटों बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं।
आंदोलन वाल्मीकि सेना मार्शल कौम के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कल्याणे के नेतृत्व में तथा 30 से अधिक कर्मचारी यूनियनों, वाल्मीकि समाज की चारों पंचायतों (महावाल्मीकि पंचायत, वरिष्ठ जमींदारी पंचायत, सकल छावनी पंचायत अध्यक्ष पटेल लेखराज नरवले व महामना लश्करी पंचायत) के समर्थन से चलाया जा रहा है।
मंगलवार और बुधवार को आंदोलनकारियों ने नगर निगम मुख्यालय के सामने डेरा डाले रखा। जब निगम प्रशासन ने श्रमिक क्षेत्रों और कुछ मोहल्लों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए गाड़ियां रवाना करने की कोशिश की तो हड़ताली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को रोक दिया। यानी निगम के पास कचरा उठाने वाले वाहन तो मौजूद थे, लेकिन उन्हें चलाने वाले हाथ हड़ताल पर थे।
रोजाना निकलता है 1000 टन कचरा, सिस्टम दिखा पूरी तरह बेबस
इंदौर शहर में रोजाना रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों से मिलाकर 1000 टन से भी अधिक कचरा निकलता है, जिसे 500 से ज्यादा अत्याधुनिक वाहनों के जरिए ट्रेंचिंग ग्राउंड तक निष्पादित करने के लिए पहुंचाया जाता है। सफाईकर्मियों के काम बंद करने से यह पूरी लॉजिस्टिक चेन बुरी तरह टूट गई है।
यद्यपि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने प्रमुख सड़कों और वीआईपी रास्तों की सफाई के लिए बड़ी-बड़ी मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनें सड़क पर उतारीं, लेकिन ये भारी मशीनें तंग गलियों और मोहल्लों के भीतर जाकर सफाई करने में पूरी तरह असमर्थ साबित हुईं।
संबंधित समाचार

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!