वीडियो देखिये, सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश पड़ी भारी: पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार; धारदार हथियार लहराते हुए बनाया था वीडियो
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों की नुमाइश कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश दो युवकों को भारी पड़ गई। वायरल वीडियो का खुलासा होने के बाद हीरानगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वीडियो में दिखाई दे रहे धारदार हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों आरोपी खुलेआम धारदार हथियार लहराते नजर आ रहे थे। वीडियो में उनके पास गांजे की चिलम भी दिखाई दे रही थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी इस वीडियो के जरिए क्षेत्र में अपना दबदबा और खौफ कायम करना चाहते थे। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
वायरल वीडियो के आधार पर हुई पहचान
हीरानगर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की। पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से वीडियो में दिखाई दे रहे धारदार हथियार भी जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो बनाने के पीछे उनकी वास्तविक मंशा क्या थी और क्या इस पूरे मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रदर्शन पर पुलिस सख्त
इंदौर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भय या दहशत फैलाने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी वीडियो या पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!