वीडियो देखिये, प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाएं: एंबुलेंस नहीं आई तो ऐसे पहुंचाया गर्भवती को अस्पताल, चिकित्सा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रीवा।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र से सामने आई एक तस्वीर ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर कर दी है। यहां एक गरीब पति को अपनी गर्भवती पत्नी को ठेलिया पर लिटाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा, क्योंकि समय पर 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गुढ़ निवासी माझरिया कोल की पत्नी को देर रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल कर मदद मांगी, लेकिन काफी इंतजार के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और वह दर्द से तड़प रही थी।
स्थिति गंभीर होते देख पति ने खुद ही पत्नी को अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। उसने गर्भवती पत्नी को ठेलिया पर लिटाया और रात करीब 12 बजे उसे धक्का देते हुए गुढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा। रास्ते में यह दृश्य देखने वाले लोग भी भावुक हो गए, लेकिन तत्काल कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो सकी।
अस्पताल पहुंचने के बाद महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। वहीं, किसी स्थानीय व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर लोगों में आक्रोश है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं कब तक केवल कागजों तक सीमित रहेंगी। इससे पहले भी प्रदेश के कई हिस्सों से मरीजों को ठेलिया या अन्य अस्थायी साधनों से अस्पताल ले जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार अब भी नहीं दिख रहा है।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!