वीडिया देखिये, पाइपलाइन फूटने पर निगम का बयान: जल कार्य विभाग प्रभारी ने कही ये बात; शहर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/महू।
इंदौर के समीप महू क्षेत्र में रविवार सुबह नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना की पाइपलाइन फूटने से अफरा-तफरी मच गई। घटना इंदौर-खंडवा रोड स्थित भेरूघाट क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे हुई। पाइपलाइन फटते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और भारी दबाव के कारण पानी का विशाल फव्वारा आसमान की ओर उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पानी की धार करीब 150 फीट तक पहुंच रही थी।
हाईटेंशन बिजली लाइन की ऊंचाई तक पानी
स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन में दबाव इतना अधिक था कि पानी का फव्वारा पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की ऊंचाई तक दिखाई दे रहा था। कुछ ही देर में बड़ी मात्रा में पानी आसपास के क्षेत्र में फैल गया, जिससे कई घरों में पानी घुस गया और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के बाद पाइपलाइन फूटने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। वीडियो में दूर-दूर तक पानी फैलता और ऊंचाई तक उठता फव्वारा दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी जताई जाने लगी।
नगर निगम ने दी सफाई
घटना के कुछ समय बाद इंदौर नगर निगम के प्रभारी जलकार्य विभाग अभिषेक बबलू शर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि फूटी हुई पाइपलाइन सिंचाई एवं कृषि कार्यों के लिए जल आपूर्ति करने वाली लाइन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंदौर शहर की पेयजल आपूर्ति से जुड़ी नर्मदा लाइन पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित है। इस घटना का शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा है।
अफवाहों से बचने की अपील
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक वीडियो या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। केवल अधिकृत और प्रमाणिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें तथा अफवाहों को आगे साझा करने से बचें।
नुकसान का आकलन जारी
पाइपलाइन फूटने के बाद संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल पाइपलाइन फूटने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या अत्यधिक जलदाब को संभावित कारण माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान निकले पानी के तेज बहाव से आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई थी। हालांकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!