वीडियो देखिये, देवास हादसे पर मुख्यमंत्री का एक्शन: उपमुख्यमंत्री और गृह सचिव को मौके पर जाने के आदेश; मृतकों के परिजनों को इतनी सहायता, घायलों का होगा मुफ्त इलाज, कलेक्टर ने यह कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के टोंक कला क्षेत्र में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया।
कलेक्टर ऋतुराज ने बताया कि उक्त स्थान पर पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी, जहां अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग तेजी से फैली, जिससे विस्फोट हुआ और उसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोक संतप्त परिवारों को संबल और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रशासन फिलहाल फैक्ट्री के लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और विस्फोट के कारणों की जांच कर रहा है। शुरुआती आशंका है कि सुरक्षा नियमों में लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, हालांकि जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!