खबर
Top News

वीडियो देखिये, तेज बारिश के बीच बहे दूसरे युवक का शव भी मिला: एसडीईआरएफ ने चलाया सघन तलाशी अभियान; दो लोगों ने गंवाई जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जुलाई 2026, 12:23 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बुधवार शाम से देर रात तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और तेज बहाव की स्थिति बन गई। बारिश के बीच अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के पानी में बहने की घटनाएं सामने आईं। इनमें लसूड़िया क्षेत्र में नाले में बहे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया, जबकि अहीरखेड़ी क्षेत्र में तेज बहाव में लापता हुए युवक का शव शुक्रवार सुबह मिला।

पुलिस के अनुसार, लसूड़िया मोरी निवासी 34 वर्षीय गोलू पुत्र आत्माराम पंवार बुधवार रात करीब 9 बजे अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। उसके पिता ड्यूटी पर थे और गोलू तेज बारिश के बीच नाले के किनारे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से वह नाले में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रात में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण उसका कोई पता नहीं चल सका।

गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। प्लाटून कमांडर अश्विन चौधरी के नेतृत्व में आरक्षक कपिल मठोलिया, दिनेश धनेरा, प्रदीप मकोरिया, दिनेश मंडलोई और शैलेन्द्र सिंह परिहार ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद गोलू का शव नाले में पुल के नीचे कचरे में फंसा हुआ मिला।

रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार, गोलू ईंट बनाने की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसके पिता आयशर कंपनी में सुरक्षा गार्ड हैं। परिवार में एक छोटा भाई राकेश भी है, जो निजी नौकरी करता है। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

उधर, अहीरखेड़ी क्षेत्र में बुधवार को तेज बहाव में बहा युवक महेश चौहान की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया गया। महेश अपने दोस्त मनीष के साथ पुल की रपट पार कर रहा था। इसी दौरान दोनों तेज बहाव में बह गए।

मनीष किसी तरह पानी से बाहर निकल आया, लेकिन महेश बहाव में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बुधवार रात से ही आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया था। आज सुबह पुलिस और राहत-बचाव दल ने महेश चौहान की तलाश के लिए अभियान चलाया और उसका शव खोज निकाला

संबंधित समाचार

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

15 minutes ago
महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

21 minutes ago
ड्रग्स का द एंड
Top News

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

31 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

34 minutes ago
हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान
Top News

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

38 minutes ago
गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ
Top News

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

43 minutes ago
मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर
Top News

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

about 1 hour ago
मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी
Top News

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा
Top News

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

about 1 hour ago
जंतर-मंतर प्रदर्शन
Top News

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

about 1 hour ago
इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज
Top News

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

about 2 hours ago
एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत
Top News

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन
Top News

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

about 2 hours ago
किसने महिलाओं से की अपील
Top News

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

about 2 hours ago
पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत
Top News

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

about 2 hours ago
‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप
Top News

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

about 2 hours ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
आरक्षक से साइबर ठगी
Top News

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!