वीडियो देखिये, ई-अटेंडेंस का ऐसा दबाव: उफनता नाला पार कर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक; प्राचार्य ने ऐसा क्या कह दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में बारिश के मौसम में शिक्षकों और प्राचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मोहन बड़ोदिया विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल नौलाया के पास स्थित नाले में पानी भर जाने से स्कूल पहुंचने का मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। इसके बावजूद ई-अटेंडेंस व्यवस्था के पालन के कारण शिक्षक और प्राचार्य जान जोखिम में डालकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं।
भारी बारिश के बाद नाले में पानी का बहाव तेज हो गया है। ऐसे में शिक्षकों को उफनते पानी को पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। बुधवार को स्कूल के प्राचार्य गोकुल प्रसाद कुलमिया और अन्य स्टाफ सदस्य इसी जोखिम भरे रास्ते से गुजरकर विद्यालय पहुंचे।
प्राचार्य ने व्यवस्था पर कसा तंज
स्थिति को लेकर प्राचार्य गोकुल प्रसाद कुलमिया ने शासन की व्यवस्था पर तंज करते हुए कहा कि “पानी में जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।” उनका कहना है कि बारिश के दौरान नाले का पानी सड़क पर आ जाता है और आवागमन बेहद खतरनाक हो जाता है, लेकिन ई-अटेंडेंस के कारण समय पर स्कूल पहुंचना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि शिक्षक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए हर दिन खतरा उठाकर विद्यालय पहुंच रहे हैं।
हर साल बारिश में बनती है समस्या
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या हर साल बारिश के मौसम में सामने आती है। स्कूल के पास स्थित नाले पर सुरक्षित पुल या वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण अजय ने बताया कि कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने की पुलिया निर्माण की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल मार्ग पर जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराया जाए या फिर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि बारिश के दौरान कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षित रास्ता उपलब्ध होने से न केवल शिक्षकों और विद्यार्थियों की परेशानी दूर होगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी सुचारु रूप से चल सकेगी। फिलहाल बारिश के बीच स्कूल पहुंचने की यह मजबूरी प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!