खबर
Top News

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां: अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 नवंबर 2026, 5:32 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर। शहर को स्मार्ट बनाने का जिम्मा संभालने वाली स्मार्ट सिटी कंपनी के अपने संसाधनों के रखरखाव और उपयोग को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहन खड़े हैं। इन वाहनों को खरीदने के साथ ही उनकी चार्जिंग के लिए लाखों रुपए खर्च कर चार्जिंग स्टेशन भी बनाया गया था। लेकिन अब इन वाहनों का उपयोग नहीं होने से इनके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सार्वजनिक धन खर्च कर खरीदे गए इन वाहनों को पार्किंग में खड़ा रखने के लिए ही खरीदा गया था क्या?

पर्यावरण संरक्षण की पहल, लेकिन वाहनों के उपयोग पर सवाल
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के पीछे प्रदूषण कम करने और पेट्रोल-डीजल पर होने वाले खर्च को घटाने का उद्देश्य होता है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने भी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी की थी। इसके लिए चार्जिंग की व्यवस्था भी की गई, लेकिन अब पार्किंग में खड़े इन वाहनों की स्थिति को देखकर पूरी योजना की उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं।

लाखों खर्च कर बनाया चार्जिंग स्टेशन
इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर ही चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया था। इस व्यवस्था पर भी लाखों रुपए खर्च किए जाने की बात सामने आई है। जब वाहनों का नियमित उपयोग ही नहीं हो रहा है, तो चार्जिंग स्टेशन पर खर्च की गई राशि का कितना लाभ मिला, इसका आकलन भी जरूरी है।

चार्जिंग स्टेशन के कई कनेक्टर भी खराब बताए गए
ईवी चार्जिंग नेटवर्क की ऑनलाइन जानकारी के मुताबिक, नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय के चार्जिंग स्टेशन पर पांच चार्जिंग यूनिट सूचीबद्ध हैं। इनमें से चार यूनिट के कनेक्टर खराब बताए गए हैं, जबकि एक यूनिट का कनेक्टर उपलब्ध दर्शाया गया है। हालांकि, इनकी वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन होना बाकी है।

बिना इस्तेमाल के खराब हो सकती हैं महंगी बैटरियां
इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी सबसे महंगे और महत्वपूर्ण उपकरणों में शामिल होती है। लंबे समय तक उचित देखरेख और चार्जिंग के बिना वाहन खड़े रहने से बैटरियों की क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यदि समय रहते इन वाहनों की सुध नहीं ली गई तो इन्हें दोबारा सड़कों पर उतारने के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ सकती है। इसका आर्थिक बोझ भी अंततः सार्वजनिक खजाने पर ही पड़ेगा।

अपने ही कार्यालय के बाहर खड़े वाहन, जिम्मेदार कब लेंगे सुध?
हैरानी की बात यह है कि ये वाहन किसी दूरस्थ स्थान पर नहीं, बल्कि स्मार्ट सिटी कंपनी के कार्यालय के बाहर ही खड़े हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर पड़ने के बावजूद इनके उपयोग और रखरखाव को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं? यदि वाहनों की आवश्यकता नहीं थी तो इन्हें खरीदा ही क्यों गया? यदि वाहन तकनीकी खराबी के चलते खड़े हैं तो उनकी मरम्मत अब तक क्यों नहीं कराई गई?

खरीदी से लेकर रखरखाव तक का हिसाब आना चाहिए सामने
स्मार्ट सिटी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट करना चाहिए कि कितने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए थे, उनकी खरीदी पर कितनी राशि खर्च हुई, वाहनों का कितने समय तक उपयोग किया गया और आखिर किन कारणों से उन्हें पार्किंग में खड़ा किया गया है। इसके साथ ही चार्जिंग स्टेशन की स्थापना और रखरखाव पर खर्च हुई राशि का ब्योरा भी सामने आना चाहिए।

स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

नेहरू पार्क में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए गए विकास कार्यों और उनके रखरखाव को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। जुलाई 2025 में निगम के उद्यान विभाग प्रभारी राजेंद्र राठौर ने यहां कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितताओं और संसाधनों की बदहाली के आरोप लगाए थे। अब इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग और रखरखाव का मामला भी सामने आया है।

जनता के पैसे से खरीदे वाहन, जवाबदेही किसकी?
शहर को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के नाम पर योजनाएं तैयार करना और उन पर लाखों रुपए खर्च करना ही पर्याप्त नहीं है। खरीदे गए संसाधनों का नियमित उपयोग और उनका रखरखाव सुनिश्चित करना भी जिम्मेदार अधिकारियों का दायित्व है। फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी, उनके उपयोग और वर्तमान स्थिति को लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी का अधिकृत पक्ष उपलब्ध नहीं है।

संबंधित समाचार

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार
Top News

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

1 minute ago
सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे
Top News

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

7 minutes ago
रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें
Top News

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

20 minutes ago
बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर
Top News

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

22 minutes ago
शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया
Top News

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

28 minutes ago
एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार
Top News

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

34 minutes ago
शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप
Top News

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

35 minutes ago
मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत
Top News

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

41 minutes ago
मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!
Top News

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

about 2 hours ago
बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला
Top News

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

about 2 hours ago
पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस
Top News

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

about 3 hours ago
देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत
Top News

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर
Top News

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

about 3 hours ago
देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश
Top News

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

about 3 hours ago
नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
Top News

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

about 3 hours ago
पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम
Top News

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

about 3 hours ago
पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था
Top News

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!