सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे: तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध होर्डिंग-बैनर को लेकर क्षेत्र-3 के विधायक गोलू शुक्ला के खिलाफ आवाज उठाने और रीगल तिराहा की गांधी प्रतिमा के नीचे धरना देने वाले वाले प्रह्लाद पांडे एक बार फिर सरकार की आंखों की किरकिरी बन गए हैं।
दो दिन से जारी खजराना की कृष्णबाग कॉलोनी में लोगों के आशियानों को अवैध बताकर जमींदोज किए जाने की निगम की कार्रवाई के खिलाफ कल प्रह्लाद पांडे मौके पर पहुंचे थे। इसी के बाद आज तड़के पांडे को पकड़ने द्वारकापुरी पुलिस उसके घर जा धमकी। हालांकि पांडे दंपति के तेवर देख पुलिसकर्मी उन्हें साथ ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके और उलटे पैर लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल वीडियो के अनुसार आज सुबह करीब 4 बजे द्वारकापुरी टीआई अजय नायर कुछ पुलिसकर्मियों के साथ थाना मोबाइल से सुदामा नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडे के घर पहुंचे थे। वायरल वीडियो को देख और सुनकर खुलासा होता है कि टीआई और उनके पुलिसकर्मियों ने पहले बिना इजाजत दरवाजा फांदकर बरामदे में कूदने की कोशिश की होगी, जिसके बाद पांडे दंपति जाग गए।
अपने बेटे और पत्नी संगीता के साथ घर से बाहर निकले पांडे टीआई अजय नायर और पुलिसकर्मियों से लगातार कह रहे हैं कि मुझे साथ ले जाने के लिए आप इतनी दूर आए हैं, तो पहले घर में बैठकर बात कीजिए। इस पूरे घटनाक्रम का उनकी पत्नी मोबाइल से वीडियो बना रही है।
वीडियो में बातचीत के अंश
प्रह्लाद पांडे : इतनी दूर से आ गए, अब चार कदम आने में क्या दिक्कत है।
संगीता पांडे : आप अंदर आ जाइए।
टीआई अजय : आप बाहर आ जाओ।
संगीता पांडे : नहीं, आप आ जाइए। अभी थोड़ी देर पहले तक आप, दरवाजे को कूदकर अंदर आ रहे थे, अब तो दरवाजा खुला है। आप अंदर आइए। अंदर आइए न आप। अब क्यों चेहरा छिपाना। ऐसे काम करने के बाद, जब आम नागरिकों के लिए आप इतना बढ़िया काम कर रहे हैं।
अब चेहरा क्यों छिपा रहे हैं। आम नागरिकों के लिए आप बढ़िया काम कर रहे हैं, तो चेहरा क्यों छिपाना। अब आप करिए न दिलेरी से उन लोगों के लिए काम इस तरह के। आप आए थे, अभी अंदर पूरे लोग आ रहे थे। आइए न, पूरे लोग अंदर आइए।
प्रह्लाद पांडे : अंदर आइए।
संगीता पांडे : सबरे लोग अंदर आए हैं। आइए न, आप अब आइए। ये किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। तो मुझे डर लग रहा है कि ये लोग मेरे पति प्रह्लाद पांडे को कुछ नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। जो लोग बिना ताला खोले गेट कूदकर आ सकते हैं, चोरों की तरह व्यवहार कर सकते हैं, चेहरा छिपा सकते हैं, वे कहां लेकर जा रहे हैं मेरे पति को, क्या करने वाले हैं।
कुछ नहीं समझ में आ रहा है। मेरा बिलकुल मन नहीं कर रहा है कि इन लोगों के साथ मेरे पति जाएं। ये दिन में आते, ये कल शाम को वहां थे। ये अगर नगर निगम की कार्रवाई में बाधा डाल रहे थे तो ये कल शाम पूरे समय वहां थे। वहां क्यों नहीं कार्रवाई की। ये आधी रात को क्यों आ रहे हैं। ये कैसी व्यवस्था है। सुबह के 4 बज रहे हैं सर। यदि नगर निगम के काम में बाधा डल रही थी तो रात में 9 बजे भी डल रही थी।
प्रह्लाद पांडे : अब आइए। इधर ही आइए। आप अंदर आइए... और मैं तब तक बाहर नहीं निकलूंगा, चाहे दिन बीत जाए। आप गिरफ्तारी वारंट लाए हैं? दिखाइए। या आप जो भी कार्रवाई हैं उसको दिखाइए, मैं को-ऑपरेट करने के लिए तैयार हूं। आप धोखे से पकड़ते हैं, जिस तरह आपने पहले भी काम किया है। वही करने की संभावना है तो मैं आपसे आखिरी बार कह रहा हूं कि अंदर आइए (इसके बाद पांडे अपने घर में चले गए)।
संबंधित समाचार

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!