खबर
Top News

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया: अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 नवंबर 2026, 5:17 pm
शेयर करें:
शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया

जनसंपर्क विभाग के अधिमान्यता शाखा प्रभारी ने पहचानने से किया इनकार, अपनी ही शिकायत और एफआईआर पर हस्ताक्षर तक नहीं माने; जब्ती के गवाह भी मुकरे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कथित कूटरचना और धोखाधड़ी के मामले में ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने पूरे अभियोजन की कहानी को कोर्ट में कमजोर कर दिया। जिस अधिकारी की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद असलम खान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, वही कोर्ट में पहुंचकर अपने आरोपों से मुकर गया।

जनसंपर्क विभाग के अधिमान्यता शाखा प्रभारी दिनेश कपूर ने न सिर्फ आरोपी को पहचानने से इनकार किया, बल्कि घटना की जानकारी होने और पुलिस को शिकायत देने की बात भी नहीं मानी।

यहां तक कि शिकायत और एफआईआर पर अपने हस्ताक्षरों को लेकर भी उन्होंने अभियोजन का समर्थन नहीं किया। नतीजा यह हुआ कि कथित कूटरचना के मामले में आरोपी को संदेह का लाभ मिला और न्यायाधीश अयाज मोहम्मद की कोर्ट ने अपने फैसले में मोहम्मद असलम खान को आईपीसी की धारा 465, 467 और 468 के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।

अभियोजन की ओर से पेश किए गए साक्ष्य आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं पाए गए। मामले में जब्ती की कार्रवाई के गवाहों ने भी अभियोजन का साथ नहीं दिया। इस तरह शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों के बयानों ने अभियोजन के मामले को कमजोर कर दिया।

इस पूरे प्रकरण में सबसे अहम मोड़ शिकायतकर्ता दिनेश कपूर का कोर्ट में दिया गया बयान रहा। वह जनसंपर्क विभाग की अधिमान्यता शाखा के प्रभारी थे और उन्हीं की शिकायत के आधार पर मामला आगे बढ़ा था, लेकिन सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपी को पहचानने, घटना की जानकारी होने और पुलिस को शिकायत देने से ही इनकार कर दिया।

अभियोजन के लिए यह स्थिति इसलिए भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि शिकायत और एफआईआर पर उनके हस्ताक्षर बताए गए थे। इसके बावजूद कोर्ट में उनके बयान अभियोजन के आरोपों की पुष्टि नहीं कर सके।

जब्ती के गवाहों ने भी नहीं थामा अभियोजन का पक्ष- मामले में सिर्फ शिकायतकर्ता ही नहीं, जब्ती की कार्रवाई से जुड़े गवाहों के बयान भी अभियोजन के पक्ष में नहीं आए। गवाहों ने जब्ती की कार्रवाई का समर्थन नहीं किया। ऐसे में कथित कूटरचना से जुड़े आरोपों को साबित करने के लिए अभियोजन के सामने मुश्किल खड़ी हो गई। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

निगम में बेलदार रहा असलम, दूसरे मामलों को लेकर भी चर्चा
मोहम्मद असलम खान नगर निगम इंदौर में बेलदार के पद पर पदस्थ रहा है। वह आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े एक अन्य मामले को लेकर भी चर्चा में रहा। लीगल-वे की जानकारी के मुताबिक असलम कुछ दिन पहले ही अपने पूरे परिवार के साथ यूरोप की यात्रा से लौटा है।

अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कथित कूटरचना के मामले में बरी होने का फैसला और दूसरे मामले में उसके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई अलग-अलग प्रकरण हैं। इस फैसले से उसे केवल इसी मामले में राहत मिली है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां
Top News

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

4 minutes ago
रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें
Top News

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

12 minutes ago
बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर
Top News

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

14 minutes ago
एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार
Top News

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

26 minutes ago
शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप
Top News

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

27 minutes ago
मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत
Top News

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

32 minutes ago
मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!
Top News

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

about 2 hours ago
बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला
Top News

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

about 2 hours ago
पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस
Top News

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

about 2 hours ago
देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत
Top News

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर
Top News

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

about 3 hours ago
देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश
Top News

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

about 3 hours ago
नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
Top News

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

about 3 hours ago
पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम
Top News

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

about 3 hours ago
पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था
Top News

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका
Top News

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

about 3 hours ago
देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज
Top News

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!