खबर
Top News

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार: पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 नवंबर 2026, 5:44 pm
शेयर करें:
सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शादी के सात फेरों के साथ जिंदगीभर साथ निभाने का सपना देखने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुर पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि शादी से ठीक पहले उसके परिवार से 10 लाख रुपए लिए गए। शादी के अगले ही दिन पत्नी ने उसे पति मानने से इनकार कर दिया।

उसने कहा कि वह किसी आईएएस या आईपीएस अधिकारी से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने जबरदस्ती उसकी शादी करवा दी। इसके बाद महंगा मोबाइल और विदेश घूमने की मांग करने लगी।

युवक ने नकदी और जेवर हड़पने के साथ ही फोटो-वीडियो वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में हीरानगर पुलिस ने पत्नी और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिश्ता तय होने के दौरान नेग के नाम पर लिए 50 हजार रुपए
हीरानगर थाना क्षेत्र निवासी वकुल विजयवर्गीय ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में उसका परिवार यशस्वी विजयवर्गीय को देखने गया था। इस दौरान युवती के परिजनों ने रस्म के नाम पर उसकी छोटी बहन को 50 हजार रुपए देने की बात कही। शुरुआत में वकुल के परिवार को यह मांग अजीब लगी, लेकिन सामाजिक परंपरा समझकर उन्होंने रकम दे दी। इसके बाद मई में वृंदावन रिसॉर्ट में शादी तय हुई।

रिसॉर्ट से लेकर जेवर तक का खर्च उठाया लड़के वालों ने
वकुल का आरोप है कि यशस्वी के परिजनों ने शादी का खर्च उठाने में असमर्थता जताई। इसके बाद रिसॉर्ट, जेवर और अन्य सामान की व्यवस्था भी लड़के पक्ष से करवाई गई। यह बात किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताने की शर्त पर वकुल के परिवार ने शादी का पूरा खर्च उठाया।

बारात निकलने से पहले आया मैसेज- मैं शादी नहीं करना चाहती
वकुल के मुताबिक, 28 मई को दोनों की शादी होनी थी। सगाई के बाद से ही यशस्वी शादी को लेकर आनाकानी कर रही थी। शादी वाले दिन बारात निकलने से ठीक पहले उसने वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर कहा कि वह इस शादी के लिए तैयार नहीं है और उसके परिजन जबरदस्ती शादी करवा रहे हैं।

आरोप है कि इसी दौरान युवती के परिवार की ओर से 10 लाख रुपए की मांग की गई। बारात रुकने और समाज में बदनामी के डर से वकुल के परिजनों ने आनन-फानन में रकम जुटाकर दी। इसके बाद दोनों की शादी हुई।

शादी के अगले दिन ही पति मानने से किया इनकार
वकुल का आरोप है कि शादी के अगले दिन यशस्वी ने उसे पति मानने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह किसी आईएएस या आईपीएस अधिकारी से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के दबाव में उसे यह शादी करनी पड़ी। इसके बाद वह अलग कमरे में सोने लगी।

महंगे मोबाइल और विदेश घूमने की करने लगी मांग
युवक के मुताबिक, शादी के बाद यशस्वी महंगा एप्पल मोबाइल दिलाने और विदेश घूमने ले जाने की जिद करने लगी। इन मांगों को लेकर घर में आए दिन विवाद होने लगे। वकुल का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ गया।

मोबाइल की चैट देख हैरान रह गया पति
वकुल ने पुलिस को बताया कि 31 मई को उसने यशस्वी के मोबाइल में कुछ चैट देखीं। आरोप है कि इन चैट में यशस्वी अपनी मां और अन्य परिजनों से वकुल की मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए रुपए और जेवर हड़पने से संबंधित बातचीत कर रही थी। जब वकुल ने इस संबंध में सवाल किया तो यशस्वी विवाद कर मायके चली गई।

फोटो-वीडियो वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी
वकुल का आरोप है कि मायके जाने के बाद भी यशस्वी और उसके परिजनों ने उसे धमकाना जारी रखा। फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग की जाने लगी। कथित ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने आखिरकार पुलिस की शरण ली।

पत्नी और ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज
हीरानगर थाना प्रभारी कमल किशोर के मुताबिक, वकुल विजयवर्गीय की शिकायत पर मंगलवार रात उसकी पत्नी यशस्वी विजयवर्गीय और ससुर संजय विजयवर्गीय के खिलाफ धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पत्नी और ससुर का पक्ष सामने नहीं आया है। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।


संबंधित समाचार

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी
Top News

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

less than a minute ago
शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार
Top News

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

6 minutes ago
करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण
Top News

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

7 minutes ago
सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे
Top News

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

15 minutes ago
वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां
Top News

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

21 minutes ago
रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें
Top News

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

28 minutes ago
बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर
Top News

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

30 minutes ago
शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया
Top News

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

36 minutes ago
एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार
Top News

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

42 minutes ago
शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप
Top News

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

43 minutes ago
मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत
Top News

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

about 1 hour ago
मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!
Top News

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

about 2 hours ago
बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला
Top News

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

about 2 hours ago
पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस
Top News

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

about 3 hours ago
देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत
Top News

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर
Top News

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

about 3 hours ago
देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश
Top News

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!