खबर
Top News

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप: टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 नवंबर 2026, 5:10 pm
शेयर करें:
शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप

रजनीश दुग्गल और ईशा तलवार की वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान पुलिस से विवाद, निर्माता कपिल खादीवाला ने वीडियो जारी कर लिखा- शेम ऑन इंदौर पुलिस

रात 11 से 11.30 बजे पहुंची पुलिस, रिश्वत मांगने का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए देशभर में पहचान बना रहे इंदौर में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अभिनेता और फिल्म निर्माता कपिल खादीवाला ने कनाड़िया पुलिस पर शूटिंग के दौरान टीम को परेशान करने, बदसलूकी करने, धमकाने और अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामला अभिनेत्री ईशा तलवार और अभिनेता रजनीश दुग्गल सहित अन्य कलाकारों की वेब सीरीज की शूटिंग से जुड़ा है। निर्माता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- 'शेम ऑन इंदौर पुलिस'। उनका दावा है कि पुलिस के रवैये से शूटिंग प्रभावित हुई और प्रोडक्शन टीम को काम रोककर मुंबई लौटना पड़ा।

दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि शूटिंग की अनुमति रात 11 बजे तक थी, जबकि टीम रात 12.30 बजे तक शूटिंग कर रही थी। इसी कारण मौके पर पहुंचकर शूटिंग बंद कराई गई।

अब पुलिस ने कपिल खादीवाला को नोटिस जारी कर 27 नवंबर को क्राइम ब्रांच और कनाड़िया थाने में उपस्थित होकर बयान देने और आरोपों के समर्थन में साक्ष्य पेश करने के लिए बुलाया है।

इंदौर निवासी कपिल खादीवाला के मुताबिक, अभिनेत्री ईशा तलवार से जुड़ी वेब सीरीज की शूटिंग पहले दिल्ली में करने की योजना थी।

उन्होंने प्रोडक्शन टीम को इंदौर में शूटिंग करने का सुझाव दिया था। इसके बाद टीम शहर पहुंची और यहां अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग की तैयारी की गई। इस प्रोजेक्ट में रजनीश दुग्गल, ईशा तलवार सहित कई कलाकार काम कर रहे हैं।

निर्माता का कहना है कि उन्होंने खुद इंदौर को शूटिंग के लिए चुना था, क्योंकि शहर में फिल्मों और वेब सीरीज के लिए अच्छी लोकेशन उपलब्ध हैं। उन्हें उम्मीद थी कि स्थानीय स्तर पर भी टीम को सहयोग मिलेगा, लेकिन कनाड़िया थाना क्षेत्र के एक कैफे में शूटिंग के दौरान पुलिस से विवाद हो गया।

वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री और कैलाश विजयवर्गीय से मांगी मदद
घटनाक्रम से नाराज कपिल खादिवाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सांसद से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। वीडियो में उन्होंने इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए 'शेम ऑन इंदौर पुलिस' लिखा।

उनका कहना है कि फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग से स्थानीय कलाकारों, तकनीकी कर्मचारियों, होटल, कैटरिंग और ट्रांसपोर्ट कारोबार को रोजगार मिलता है। एक बड़ी प्रोडक्शन यूनिट के शहर में आने से सैकड़ों लोगों को काम मिलता है। इसके बावजूद शूटिंग के दौरान इस तरह की परेशानियां होंगी तो निर्माता दूसरे शहरों का रुख करेंगे।

अनुमति के लिए दो से चार दिन तक लगाने पड़ते हैं चक्कर
निर्माता ने शूटिंग की अनुमति की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शूटिंग के लिए कमिश्नर कार्यालय, एसीपी और संबंधित थाने तक संपर्क करना पड़ता है। अनुमति की प्रक्रिया में दो से चार दिन लगते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए बुलाया जाता है, पर स्थानीय स्तर पर अनुमति और व्यवस्थाओं को लेकर परेशानी होती है।

कपिल ने पुराने अनुभव का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, 2024 में फिल्म 'गौरी शंकर' की शूटिंग मध्य प्रदेश में करने की योजना के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने सहयोग किया था। इसके बाद शूटिंग हो सकी थी। उनका कहना है कि सरकार की ओर से फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने की बात कही जाती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर अनुभव अलग हो सकता है।

पुलिस ने नोटिस देकर मांगे सबूत, 27 नवंबर को बुलाया
कपिल के आरोप सामने आने के बाद कनाड़िया पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर 27 नवंबर को क्राइम ब्रांच और कनाड़िया थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उनसे रिश्वत मांगने, धमकाने और टीम के साथ बदसलूकी के आरोपों के समर्थन में साक्ष्य मांगे गए हैं। अब उनके बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शूटिंग निर्धारित समय से अधिक चलने के कारण बंद कराई गई थी।

फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के दावों के बीच बड़ा सवाल
मध्य प्रदेश में फिल्म पर्यटन और शूटिंग को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इंदौर भी फिल्म निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण लोकेशन बन रहा है। ऐसे में एक निर्माता की ओर से पुलिस पर लगाए गए आरोप शहर की छवि और फिल्म उद्योग को मिलने वाले स्थानीय सहयोग पर सवाल खड़े करते हैं।

संबंधित समाचार

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें
Top News

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

1 minute ago
बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर
Top News

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

3 minutes ago
शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया
Top News

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

8 minutes ago
एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार
Top News

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

15 minutes ago
मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत
Top News

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

21 minutes ago
मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!
Top News

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

about 1 hour ago
बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला
Top News

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

about 2 hours ago
पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस
Top News

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

about 2 hours ago
देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत
Top News

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर
Top News

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

about 2 hours ago
देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश
Top News

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

about 3 hours ago
नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
Top News

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

about 3 hours ago
पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम
Top News

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

about 3 hours ago
पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था
Top News

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका
Top News

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

about 3 hours ago
देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज
Top News

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

about 3 hours ago
प्रेम विवाह कर बसाया था संसार
Top News

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!