खबर
Top News

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर: बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 नवंबर 2026, 5:23 pm
शेयर करें:
बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर

बैतूल में आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने किया बस्तियों, छात्रावास और अजाक थाने का निरीक्षण, जिला अधिकारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश

खुलासा फर्स्ट | बैतूल।
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बैतूल प्रवास के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने धर्मांतरण से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिले में सक्रिय गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की गतिविधियों और फंडिंग की जांच कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा अनुसूचित जाति छात्रावास में पेयजल की गुणवत्ता, अजाक थाने में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई। आयोग अध्यक्ष ने जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कहां से आ रहा पैसा, किन क्षेत्रों में सक्रिय हैं एनजीओ
बुधवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. जाटव ने धर्मांतरण से जुड़ी शिकायतों के सवाल पर कहा कि जिन संस्थाओं की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, उनकी जांच कराई जाएगी।

इसके लिए जिले में संचालित एनजीओ की संख्या, उनकी गतिविधियों, संबंधित थाना क्षेत्रों और उन्हें मिलने वाली आर्थिक सहायता के स्रोतों की जानकारी जुटाई जाएगी।

अजाक थाने में एक शिकायत दर्ज कराने में लग रहे दो घंटे
आयोग अध्यक्ष ने बताया कि बैतूल प्रवास के दौरान उन्होंने रात में अजाक थाने का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सामने आया कि एक शिकायत दर्ज कराने में ही करीब दो घंटे का समय लग रहा है। उन्होंने इस व्यवस्था पर चिंता जताते हुए पुलिस अधीक्षक से चर्चा की।

साथ ही कहा कि भोपाल पहुंचकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के समक्ष भी यह मुद्दा उठाएंगे, ताकि शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में सुधार हो और पीड़ितों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

छात्रावास के पानी की गुणवत्ता पर सवाल, विद्यार्थियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
अनुसूचित जाति छात्रावास के निरीक्षण के दौरान डॉ. जाटव ने पेयजल की गुणवत्ता पर असंतोष जताया। पानी की टंकी का निरीक्षण करने के बाद सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। आयोग अध्यक्ष के मुताबिक, पानी में ऐसे तत्व मौजूद होने की आशंका सामने आई है, जो हड्डियों से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को छात्रावास में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। पानी की गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

छात्रावास की लाइब्रेरी में होगी जेईई और नीट की तैयारी
निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से भोजन, स्वास्थ्य, छात्रवृत्ति और आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए छात्रावास की लाइब्रेरी को जेईई, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का केंद्र बनाने के निर्देश दिए।

बस्तियों में पहुंचे आयोग अध्यक्ष, रहवासियों से सीधे किया संवाद
बैतूल प्रवास के दौरान डॉ. जाटव ने बस्तियों का भ्रमण कर स्वच्छता, नियमित साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वार्डवासियों को स्वच्छ वातावरण, नियमित पेयजल आपूर्ति और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। भ्रमण के दौरान उन्होंने बबीता झा, ओमप्रकाश प्रजापति, ममता धोटे, सुरेखा महोबे सहित अन्य रहवासियों से चर्चा की।

संत रविदास और अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
बस्ती भ्रमण के दौरान डॉ. जाटव ने संत शिरोमणि रविदास महाराज और साहित्य सम्राट स्वर्गीय अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर गोपाल सिंह वर्मा, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम, नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारियों की ली बैठक, योजनाओं में लापरवाही नहीं करने के निर्देश
आयोग अध्यक्ष ने कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

डॉ. जाटव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचे। आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में कलेक्टर संजय सोनवाने, जिला पंचायत सीईओ गणेश कुमार जायसवाल, पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीएम अभिजीत सिंह, सहायक आयुक्त वत्सला शिवहरे, सीएमएचओ संजीव शर्मा, अजाक डीएसपी प्रकाश गाडरिया, एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पद्मश्री मोहन नागर से की मुलाकात, सामाजिक सरोकारों पर चर्चा
बैतूल प्रवास के दौरान आयोग अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पद्मश्री से सम्मानित मोहन नागर से भी मुलाकात की। इस दौरान समसामयिक विषयों और विभिन्न सामाजिक सरोकारों पर चर्चा हुई। डॉ. जाटव ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्हें मोहन नागर के अनुभवों और मार्गदर्शन का लाभ मिला।

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. जाटव ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण, उनके अधिकारों के संरक्षण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सामाजिक समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक न्याय, अधिकार और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज को प्राथमिकता देते हुए उसकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना आयोग का उद्देश्य है।

डॉ. जाटव ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान और प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां
Top News

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

5 minutes ago
रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें
Top News

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

12 minutes ago
शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया
Top News

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

19 minutes ago
एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार
Top News

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

26 minutes ago
शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप
Top News

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

27 minutes ago
मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत
Top News

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

33 minutes ago
मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!
Top News

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

about 2 hours ago
बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला
Top News

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

about 2 hours ago
पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस
Top News

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

about 2 hours ago
देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत
Top News

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर
Top News

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

about 3 hours ago
देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश
Top News

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

about 3 hours ago
नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
Top News

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

about 3 hours ago
पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम
Top News

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

about 3 hours ago
पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था
Top News

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका
Top News

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

about 3 hours ago
देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज
Top News

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!