रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें: गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। तस्वीर में जेनेलिया अपने पति रितेश की गोद में बैठकर उन्हें पिज्जा खिलाती नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर की चर्चा उस समय और बढ़ गई, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। राहुल की इस पोस्ट को उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़े एक पुराने किस्से से जोड़कर देखा जा रहा है।
राहुल गांधी ने तस्वीर के साथ लगाया रोमांटिक गाना
राहुल गांधी ने रितेश और जेनेलिया की तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने तस्वीर के साथ कोई टिप्पणी नहीं लिखी, लेकिन बैकग्राउंड में शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' का गाना 'तू मिल जाए' लगाया। राहुल गांधी की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
दो लोगों के लिए टेबल, लेकिन कुर्सी एक
रितेश देशमुख ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी जेनेलिया के साथ एक रेस्टोरेंट की तस्वीर शेयर की थी। इसमें दोनों गुलाबी रंग की शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। जेनेलिया रितेश की गोद में बैठकर उन्हें अपने हाथों से पिज्जा खिला रही हैं। रितेश ने तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन लिखा, ''दो लोगों के लिए टेबल... एक के लिए कुर्सी।'' दोनों का यह रोमांटिक अंदाज प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है।
राहुल ने सुनाया था माता-पिता की जिंदगी से जुड़ा किस्सा
राहुल गांधी द्वारा तस्वीर शेयर किए जाने के बाद उनके एक हालिया बयान की भी चर्चा होने लगी है। कुछ समय पहले अपनी मां सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने बचपन की यादें साझा की थीं।
उन्होंने बताया था कि घर में खाना खाते समय उनकी मां सोनिया गांधी अक्सर उनके पिता राजीव गांधी की गोद में बैठ जाती थीं। राहुल गांधी के इस खुलासे के बाद उनके माता-पिता के आपसी प्रेम और पारिवारिक जीवन को लेकर काफी चर्चा हुई थी।
बॉलीवुड की तस्वीर ने ताजा कीं गांधी परिवार की यादें
अब रितेश और जेनेलिया की तस्वीर को राहुल गांधी द्वारा शेयर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे उसी पारिवारिक किस्से से जोड़ रहे हैं। हालांकि, राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर करने की वजह स्पष्ट नहीं की है। बॉलीवुड के इस चर्चित कपल की तस्वीर और राहुल गांधी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने एक बार फिर राजीव और सोनिया गांधी के प्रेम से जुड़ी यादों को चर्चा में ला दिया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!