वीडियो देखिये, भारी बारिश से उफान पर शिप्रा नदी: कई मंदिर जलमग्न; रामघाट पर सुरक्षा बढ़ाई गई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब धार्मिक नगरी उज्जैन में भी साफ दिखाई देने लगा है। लगातार वर्षा के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे स्थित कई छोटे-बड़े मंदिर और घाट जलमग्न हो गए हैं। नदी का बढ़ता जलस्तर प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है।
सबसे अधिक प्रभाव रामघाट और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां पानी सामान्य स्तर से काफी ऊपर पहुंच गया है। कई मंदिरों की सीढ़ियां और निचले हिस्से पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही जारी है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
रामघाट होमगार्ड नाइट पेट्रोल प्रभारी राशिद खान ने बताया कि मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नदी पर बने कुछ पुल भी पानी में डूब गए हैं, लेकिन फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है।
राशिद खान ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लगातार सावधान किया जा रहा है। उन्हें गहरे पानी में न उतरने और केवल सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की सलाह दी जा रही है। होमगार्ड और प्रशासनिक टीमें लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को सतर्क कर रही हैं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
उन्होंने जानकारी दी कि रात्रि गश्त के लिए 10 होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है, जबकि दिन के समय 15 से 20 अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। नदी के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दल को भी अलर्ट पर रखा गया है।
प्रशासन ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, जलमग्न क्षेत्रों में जाने से बचें और नदी के तेज बहाव के बीच किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते शिप्रा नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!