देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन: 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का मंगलवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ थे। संघ परिवार और उनसे जुड़े स्वयंसेवकों में शोक की लहर है।
बुधवार सुबह आराधना भवन में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में विनोद कुमार की अर्थी को कंधा दिया।
बुधवार सुबह आराधना कार्यालय से अंतिम यात्रा निकाली गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित आरएसएस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रचारक और स्वयंसेवक शामिल हुए। चक्रतीर्थ पर अंतिम संस्कार किया गया।
संघ में संभाले महत्वपूर्ण दायित्व
विनोद कुमार ने संघ में लंबे समय विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालीं। मध्य क्षेत्र प्रचारक, अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख और संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य रहे। जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बामनौली गांव में हुआ था। देशभर के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों से आत्मीय संबंध रहे।
विजयवर्गीय बोले- उंगली पकड़कर चलना सिखाया
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भावुक होकर कहा- 'विनोद कुमार ने उन्हें उंगली पकड़कर चलना सिखाया। बहुत अच्छे प्रचारक थे। उनके साथ काम करने वाले सभी स्वयंसेवक दुखी हैं। ’
उज्जैन में ही अंतिम संस्कार की थी इच्छा
बताया गया विनोद कुमार की अंतिम इच्छा उज्जैन में महाकाल की शरण में अंतिम संस्कार की थी। इच्छा जताई थी जहां शरीर पूरा हो, वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाए।
उनकी इच्छा पूरी की गई। विनोद कुमार के निधन को संघ परिवार के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और स्वयंसेवकों के साथ उनके आत्मीय संबंधों को याद करते हुए अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!