देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार: बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि पर्व के दौरान इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल टीमें महिलाओं की सुरक्षा के साथ जरूरतमंदों की मदद में भी सक्रिय हैं।
गरबा पंडालों और धार्मिक स्थलों के आसपास तैनात इन टीमों ने बीती रात कई ऐसे कार्य किए, जिनमें त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता देखने को मिली।
महिला को अस्पताल पहुंचाया
पुलिस ने बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया, गरबा आयोजन से लौट रही अकेली युवती को सुरक्षित घर छोड़ा और परिवार से बिछड़े तीन वर्षीय बच्चे को उसकी मां से मिलाया।
15 शक्ति मोबाइल सेवा सक्रिय
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में शहर के सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस बल सहित 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय हैं।
ये टीमें प्रमुख मंदिरों, गरबा पंडालों और मेलों के आसपास पेट्रोलिंग व चेकिंग कर रही हैं। साथ ही, जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध करा रही हैं।
तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल पहुंचाया
गांधी नगर थाना क्षेत्र के मां कमलेश्वरी गरबा मंडल में कौशल देवी नामक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली।
इस पर शक्ति मोबाइल पीसीआर-3 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया।
गरबा पंडाल के बाहर विवाद शांत कराया
गरबा पंडाल के पास विवाद होने की सूचना पर पीसीआर-6 की टीम ने तत्काल हस्तक्षेप किया।
पुलिस ने विवाद कर रहे दो व्यक्तियों को अलग कर समझाइश दी और उन्हें घर रवाना किया। इससे आयोजन स्थल पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिली।
देर रात अकेली युवती को सुरक्षित घर छोड़ा
अभिव्यक्ति गरबा से लौट रही एक युवती ने महिला शक्ति पीसीआर-5 से सहायता मांगी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित सुभाष नगर स्थित उसके घर पहुंचाया।
तीन साल के बच्चे को मां से मिलाया
अभिव्यक्ति गरबा आयोजन के दौरान एक तीन वर्षीय बालक अपने परिवार से बिछड़ गया था।
शक्ति पीसीआर-7 और खजराना थाना पुलिस की टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उसके परिजनों की तलाश की।
बाद में बच्चे को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।
परेशान बालिका को परामर्श के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा
कैलाद हाला क्षेत्र की 18 वर्षीय बालिका के पारिवारिक परिस्थितियों से परेशान होकर घर छोड़ने की सूचना मिलने पर महिला शक्ति पीसीआर-6 की टीम तत्काल पहुंची।
पुलिस ने बालिका से बातचीत की और उसे थाने लेकर आई। उसकी परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक सहायता और परामर्श के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।
जनसंवाद के जरिए महिला सुरक्षा का संदेश
नवरात्रि के दौरान शक्ति मोबाइल की टीमें गरबा पंडालों और धार्मिक आयोजनों में लोगों से जनसंवाद भी कर रही हैं।
इस दौरान नागरिकों को शक्ति मोबाइल की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन और जरूरत के समय पुलिस से संपर्क करने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।
इंदौर पुलिस के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है।
शक्ति मोबाइल की सक्रियता से धार्मिक आयोजनों में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!