वीडियो देखिये, पेट्रोल पंप फायरिंग हत्याकांड का खुलासा: इतने आरोपी गिरफ्तार; किस बात का बदला लेने किया था ऐसा, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने 21 मई 2026 को हुई सनसनीखेज फायरिंग और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों समेत उन्हें संरक्षण देने वाले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
जांच में हुआ यह खुलासा
पुलिस जांच में खुलास हुआ है कि आरोपी गुलशन यादव ने अपने भाई विष्णु यादव की हत्या का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर अभितेन्द्र उर्फ अभि तोमर की हत्या की थी।
पेट्रोल पंप पर की गई थी ताबड़तोड़ फायरिंग
लसूडिया थाना पुलिस के अनुसार फरियादी अमन राजावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 मई की रात वह अपने दोस्तों अंकित भदौरिया और उद्दभव त्रिपाठी के साथ स्कीम नंबर-114 स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप के पास कार में बैठा था। इसी दौरान उसका दोस्त अभितेन्द्र उर्फ अभि तोमर अपनी आई-20 कार से वहां पहुंचा और बातचीत करने लगा।
जान से मारने की नीयत से फायरिंग
तभी बाइक पर सवार होकर आए आरोपी गुलशन यादव और डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया ने अभि तोमर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद स्प्लेंडर बाइक पर आए अन्य आरोपियों ने भी गोलीबारी की। गंभीर रूप से घायल अभि तोमर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में अमन राजावत भी छर्रे लगने से घायल हुआ।
बदला लेने के लिए बनाई थी हत्या की साजिश
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नवंबर 2024 में भिंड में अभि तोमर और गुलशन यादव के परिवार के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी बदला लेने की योजना बना रहे थे।
पुलिस के मुताबिक घटना से पहले आरोपी बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित व्हाइट पर्ल होटल में रुके थे, जहां हत्या की साजिश रची गई। इसके बाद पांचों आरोपी अभि तोमर की तलाश करते हुए गुलाब बाग पेट्रोल पंप पहुंचे और उसे घेरकर फायरिंग कर दी।
पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी पीयूष कुमार गुर्जर और सत्यवीर उर्फ सत्ते जाटव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने संरक्षण देने के आरोप में गौरव संजू मौर्य, नरेश चौरसिया और भानु सिंह गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि मुख्य आरोपी गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया और गौरव जाटव अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!